फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   producer and entrepreneur Vinay Vashishth explains need of corona test kits for film production

लॉकडाउन के बाद का सिनेमा: गेम चेंजर साबित हो सकती है तुरंत नतीजे बताने वाली ये कोरोना टेस्ट किट

Wed, 20 May 2020 11:22 AM IST
anand anand पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 20 May 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
producer and entrepreneur Vinay Vashishth explains need of corona test kits for film production
विनय वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना संकट के दौरान लोगों में नई उम्मीद का संचार करने वाले आशा गीत 'गुजर जाएगा' के निर्माता विनय वशिष्ठ चाहते हैं कि भारत में कोरोना की टेस्टिंग का काम रफ्तार पकड़े और इसके लिए ऐसी किट्स का इस्तेमाल किया जाए जो कोरोना संक्रमितों व प्रभावितों के नतीजे आधे घंटे के भीतर बता दे। भारतीय वैज्ञानिकों की खोज फेलुदा नाम की टेस्टिंग किट को उन्होंने चमत्कार बताया है। विनय खुद भी इस तरह की टेस्टिंग किट्स का जर्मनी से आयात कर रहे हैं। ये किट लॉस एंजिलिस में रहने वाले हॉलीवुड के तमाम लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब से 80 के दशक के आखिर में कनाडा पहुंचे परिवार की अगली पीढ़ी की नुमाइंदगी करने वाले विनय ने अमर उजाला से कनाडा से ही ये खास बातचीत की। वह देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर काफी चिंतिंत नजर आए। वह कहते हैं कि दशकों को हो गए देश की मिट्टी से दूर हुए लेकिन दिल हमारा अब भी हिंदुस्तान के लिए धड़कता है। कोरोना संकट के बीच लोगों को हौसला बनाए रखने के लिए गुजर जाएगा नामक आशा गीत इसीलिए बनाया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: भूटान में अनुष्का को बीच रास्ते में ही छोड़कर भाग गए थे विराट कोहली, बताई ये असली वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय का कहना है कि भारत में कोरोना पर काबू पाने के लिए सबसे जरूरी बात है लोगों की टेस्टिंग करना और इसके नतीजे जल्दी से जल्दी हासिल करना। मूल रूप से दवाओं के कारोबारी विनय बताते हैं कि उन्होंने जर्मनी की एक कंपनी से इस बाबत लाइसेंस हासिल किए हैं। यह कंपनी फिलहाल अमेरिका में टेस्ट किट्स भेज रही है। एक टेस्ट किट की कीमत भारतीय मुद्रा में करीब छह से सात हजार रुपये है लेकिन इससे सिर्फ 20 मिनट में पता चल जाता है कि व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है या नहीं।

फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग के लिए इस तरह किट की जरूरत पर जोर देते हुए वह भारतीय वैज्ञानिकों की इस बात के लिए भी तारीफ करते हैं कि उन्होंने फेलुदा जैसी सस्ती टेस्ट किट का आविष्कार करने में कामयाबी पाई। फेलुदा का व्यावसायिक निर्माण जल्द से जल्द शुरू करने और इसे जनसामान्य के लिए ओवर द काउंटर उपलब्ध कराने से कोरोना पर काबू मिलने की उम्मीद भी विनय जताते हैं। विनय की अपनी एक एंटरटेनमेंट कंपनी भी है जो कनाडा में बड़े सितारों के कार्यक्रम कराती है। हाल ही में सलमान खान का एक कार्यक्रम भी उन्होंने बुक किया था, लेकिन कोरोना के चलते इसे रद्द करना पड़ा।


पढ़ें: गोवा पहुंचते ही पूजा बेदी ने खोली क्वारंटीन केंद्र की पोल, वीडियो साझा कर कहा- 'यहां आकर हो सकता है कोरोना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed