{"_id":"5d5cc0e48ebc3e6c332fd552","slug":"priyanshu-chatterjee-new-film-little-baby-he-will-play-a-father-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियांशु की 'लिटिल बेबी', पिता के किरदार में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियांशु की 'लिटिल बेबी', पिता के किरदार में आएंगे नजर
Wed, 21 Aug 2019 11:27 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
priyanshu chatterjee
- फोटो : social media
टी सीरीज की म्यूजिकल फिल्म 'तुम बिन' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता प्रियांशु चटर्जी जल्द ही एक अनोखे किरदार में अपनी अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। दिल का रिश्ता, पिंजा और बादशाहो जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज कराते रहे प्रियांशु ने इस बार जो फिल्म चुनी है, उसमें उनका रोल बजाय किसी रोमांटिक हीरो के एक पिता का है।
फिल्म में एक पिता और उसकी बेटी के रिश्ते की कहानी का काफी संवेदनशील तरीके से फिल्माया गया है और फिल्म के नाम से भी इस रिश्ते की संजीदगी काफी कुछ समझ में आती है। प्रियांशु की इस नई फिल्म का नाम है, लिटिल बेबी। फिल्म में प्रियांशु एक पुलिस वाले की भूमिका में दिखेंगे और गुलनाज सिंगापुरा ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है। उत्तराखंड में देहरादून और आसपास के इलाकों में शूट की गई ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है और प्रियांशु को उम्मीद है कि अच्छी कहानियों को दर्शकों से मिल रहे प्यार के इस दौर में उनकी ये फिल्म भी लोगों को जरूर पसंद आएगी।