{"_id":"57b3fe944f1c1b705e6eb192","slug":"priyanka-shock-to-the-dream-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद लेकर अमेरिकी पहुंचे बॉलीवुड सितारे, प्रियंका ने दिया झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उम्मीद लेकर अमेरिकी पहुंचे बॉलीवुड सितारे, प्रियंका ने दिया झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों वरुण धवन और करन जौहर की अगुवाई में कुछ युवा बॉलीवुड सितारे अमेरिका में डांस शो करने के लिए ड्रीम टीम टूर पर गए हैं। यह सब जानते हैं कि अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा बना नाम बन चुकी हैं, तो खबर आई कि इस ड्रीम टीम ने उनके नाम का फायदा उठाने की कोशिश की। प्रियंका समय रहते यह समझ गईं और उन्होंने ऐम मौके पर टीम को झटका दे दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि प्रियंका ने आखिरी समय पर टीम के साथ न्यूयॉर्य में परफॉर्म करने का आइडिया ड्रॉप कर दिया। उन्होंने बयान जारी किया कि वह ड्रीम टीम कंसर्ट में परफॉर्म नहीं कर रही हैं। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि समय मिला तो वह इस कंसर्ट में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका के इस झटके के बाद आ रही खबरों के अनुसार असल में उन्होंने अपने बॉलीवुड साथियों की मदद के लिए केवल न्यूयॉर्क में एक परफॉरमेंस की हामी भरी थी। परंतु जब उन्हें पता चला कि आयोजक उनके नाम और तस्वीरों का पूरे ड्रीम टूर के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं तो वह नाराज हो गईं।
विज्ञापन
वैसे सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने केवल न्यूयॉर्क में परफॉर्म करने के लिए भी मोटी फीस ली थी। मगर पूरे टूर के लिए तस्वीरों के उपयोग को देख कर उनका इरादा बदल गया।