फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra turned arrogant after returning from US at 16 Actress Reveals what her parents reaction was

Priyanka Chopra: यूएस से लौटकर पूरी तरह बदल गया था प्रियंका चोपड़ा का व्यवहार? तब पेरेंट्स ने उठाया था यह कदम

Wed, 03 May 2023 12:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 May 2023 12:01 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ यूएस में रहती हैं। प्रियंका के लिए यह देश कोई नया नहीं है। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी वहां रहकर पूरी की।

विज्ञापन
Priyanka Chopra turned arrogant after returning from US at 16 Actress Reveals what her parents reaction was
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा आए दिन मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपनी अभिनय प्रतिभा के बूते बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड तक का सफर शानदार अंदाज में तय किया है। प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में साइडलाइन किया गया, इसलिए उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया था। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ यूएस में रहती हैं। प्रियंका के लिए यह देश कोई नया नहीं है। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी वहां रहकर पूरी की। जब वह पढ़ाई करने के बाद वापस भारत आईं तो उनका व्यवहार काफी बदल गया था। इस बारे में खुद उन्होंने खुलासा किया है।

विज्ञापन


बदल गया था पूरा स्टाइल
प्रियंका ने एक बातचीत के दौरान कहा कि 16 वर्ष की उम्र में जब वह अमेरिका से वापस लौटकर इंडिया आईं तो वह काफी अहंकारी हो गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह सोचने लगी थीं कि अब वह महान हो गई हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि विदेश से लौटने के बाद वह काफी स्टाइल में रहने लगीं। जुल्फे लहराना, मेकअप करना और अजीब कपड़े पहनना शुरू कर दिया। उनका व्यवहार कुछ ऐसा हो गया, जिसकी उनके पेरेंट्स को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन

Nasir Khan: पद्म विभूषण सम्मानित नासिर ने अभिनय छोड़ अपना ली थी किसानी, भाई दिलीप कुमार के साथ की कई फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने अपनाया सख्त रवैया
इतना ही नहीं, लड़के भी प्रियंका चोपड़ा का पीछा करने लगे और घर तक आने लगे। एक लड़के ने तो अपने घर की बालकनी से छलांग ही लगा दी थी। यह सब देखकर प्रियंका चोपड़ा के पिता काफी नाराज हुए और उन्होंने काफी सख्त रवैया अपनाया। इसके बाद आखिरकार, प्रियंका ने अपना करियर बनाना शुरू किया और इसके बाद वह काफी समझदार हो गईं।
The Kerala Story: 50 हजार से ज्यादा लड़कियों का हुआ धर्मांतरण, JNU में स्क्रीनिंग के दौरान बोले सुदीप्तो सेन

मेट गाला में की शिरकत
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला 2023 फैशन इवेंट में शिरकत की। यहां पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा काफी बिंदास अंदाज में नजर आईं। इस दौरान निक ने अपनी और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी भी साझा की। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में काम शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी।
B S Shaad Death: मशहूर निर्माता-निर्देशक बी एस शाद का निधन, 'कोरा बदन' में अभिनय का भी दिखाया था दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed