फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra To Star In Sanjay Leela Bhansali Film On Amrita Pritam With Shah Rukh Khan?

6 साल बाद फिर साथ दिख सकती है शाहरुख-प्रियंका की जोड़ी

Tue, 06 Jun 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 06 Jun 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra To Star In Sanjay Leela Bhansali Film On Amrita Pritam With Shah Rukh Khan?
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा
संजय लीला भंसाली काफी वक्त से प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाह रहे हैं लेकिन पीसी के बिजी रहने के कारण से प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। भंसाली प्रियंका को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'गुस्ताखियां' में लेना चाहते हैं जो कवि अमृता प्रीतम की जिंदगी पर आधारित होगी।
विज्ञापन


वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार भंसाली और प्रियंका की इस फिल्म पर सहमति बन गई है। अमृता प्रीतम के रोल को अब प्रियंका ही निभाएंगी। भंसाली के साथ प्रियंका ने सबसे पहले साल 2013 में 'राम-लीला' फिल्म में काम किया था। इसमें उन्होंने आइटम नंबर 'राम चाहे लीला' किया था जिससे खुश होकर भंसाली ने उन्हें अपनी अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में लिया था।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान हो सकते हैं। शाहरुख फिल्म में अमृता के प्रेमी गीतकार साहिर लुधियानवी का रोल निभाएंगे। इस रोल के लिए कई एक्टर्स का नाम सामने आ रहा था। शुरुआत से ही चर्चा थी कि शाहरुख साहिर का रोल निभाएंगे लेकिन फिर इरफान खान का नाम इस रोल के लिए सामने आने लगा था। वहीं फवाद खान का नाम भी इस रोल के लिए आया और आखिरी नाम अभिषेक बच्चन का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख और प्रियंका आखिरी बार साल 2011 में 'रा.वन' और 'डॉन 2' में नजर आए थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं जिसके खूब चर्चे हुए थे। हाल ही में प्रियंका ने एक टॉक शो में अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को लेकर एक खुलासा किया था। सुनने में आया था कि प्रियंका का ये ब्वॉयफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि शाहरुख हैं। ऐसे में दोनों अगर फिल्म के लिए साथ आते हैं तो ये बहुत बड़ी बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed