Nick Jonas: पिता बनने के बाद निक जोनस ने शेयर किया पहला वीडियो, बताया कैसा होता है सुबह का मूड
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बन चुके हैं और पिता बनने के बाद निक ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया है कि उनका सुबह का मूड कैसा होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह सुबह की कॉफी का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में कॉफी का कप पकड़ रखा है। वीडियो में एक आवाज आती है, ‘आपको सुबह उठने पर कैसा अहसास होता है?’ इस सवाल का निक ने बेहद छोटा सा जवाब दिया है। वह कहते हैं, ‘चलो इसे एक महान दिन बनाते हैं।’ इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, ‘मॉर्निंग मूड।’
विज्ञापन विज्ञापन
निक जोनस के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान कुछ फैंस ने निक से उनकी बेटी की फोटो मांगी है, तो कुछ उनकी बेटी का हालचाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आप अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर सकते हैं और आपकी बेटी का नाम क्या है।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘बेबी का पालन-पोषण कैसा चल रहा है।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आपकी बेबी कैसी है?’
इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह मिरर सेल्फी लेती हुई दिख रही थीं। मां बनने के बाद ये प्रियंका का पहला पोस्ट था। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘लाइट फील नाइट।’ प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी को अपने पहले बच्चे के जन्म की गुड न्यूज फैंस को दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान प्राइवेसी की मांग करते हैं। फिलहाल हमारा ध्यान परिवार पर है। थैंक यू।’