इस हॉलीवुड सिंगर को डेट कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, मां बोलीं- मैं कल्पना भी नहीं कर सकती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं और फिलहाल वह बॉलीवुड से दूर हॉलीवुड में अपना सिक्का जमाए हुई हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक खबर सामने आई है कि वह अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनास को डेट कर रही हैं।
यूएस डेली की रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं और आज कल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट में इस बात का हवाला दिया है कि इन दोनों के एक करीबी ने इनके रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए कहा है कि ये दोनों एक दूसरे में काफी इंटरस्टेड हैं और यह काफी अच्छा मैच भी रहेगा।
विज्ञापन विज्ञापन
Are #NickJonas and #PriyankaChopra the new couple in town?
A post shared by Radio Mirchi UAE (@radiomirchiuae) on
बाते दें कि निक जोनास अपनी गर्लफ्रेंड से उम्र में 10 साल छोटे हैं। फिलहाल जोनास की उम्र 25 साल है तो वहीं प्रियंका 35 के पड़ाव पर हैं। हाल ही में यह दोनों एक साथ छुट्टियां बनाते हुए भी नजर आए थे। यहां पर उनके साथ दोनों के फ्रेंड्स भी मौजूद थे।
A post shared by Nelena News (@nelenaupdates) on
हालांकि इन दोनों के बीच रिलेशनशिप अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, 'मैं एक विदेशी के साथ प्रियंका की जोड़ी की कल्पना भी नहीं कर सकती।' मधु ने आगे कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। न्यूज पेपर वाले कुछ भी लिखते रहते हैं।