फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra: Citadel Fame actress contacted to play the lead role in Assume Nothing adaptation web series

Priyanka Chopra: अब अदाकारी के साथ दिमाग का भी कमाल दिखाएंगी प्रियंका चोपड़ा, इस टॉपिक पर बनाएंगी वेब सीरीज

Wed, 01 Mar 2023 02:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Mar 2023 02:56 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल' के अपने फर्स्ट लुक से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया और जहां प्रशंसक इस सीरीज के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ने अपनी अगली डिजिटल सीरीज साइन कर ली है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra: Citadel Fame actress contacted to play the lead role in Assume Nothing adaptation web series
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की देसी गर्ल ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और इसमें दो राय नहीं है कि अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में फैली है। भारत में नाम कमाने के बाद अभिनेत्री इस समय हॉलीवुड पर राज कर रही हैं। प्रियंका के पास इस समय बहुत सारे प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से एक जहां बहुप्रतीक्षित ओटीटी प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' है, वहीं अभिनेत्री के पास एक और रोमांचक प्रोजेक्ट है और अंदाजा लगाइए क्या? प्रियंका अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत एक वेब सीरीज का निर्माण भी करने जा रही हैं।

विज्ञापन

इस सीरीज में दिखेंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल' के अपने फर्स्ट लुक से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया और जहां प्रशंसक इस सीरीज के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ने अपनी अगली डिजिटल सीरीज साइन कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की यह वेब सीरीज तान्या सेल्वारत्नम के संस्मरण 'अज्यूम नथिंग' पर आधारित होगी। प्रियंका चोपड़ा से इसमें  मुख्य भूमिका निभाने को लेकर बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

Kartik Aaryan: रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन! जानें क्या है हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनय के साथ-साथ निर्माता भी होंगी प्रियंका
प्रियंका इस सीरीज में न केवल अभिनय करेंगी बल्कि अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत इसका निर्माण भी करेंगी। अपनी बुक में सेल्वारत्नम ने न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल एरिक श्नाइडरमैन, जो  महिलाओं के अधिकारों के वकील के साथ डेटिंग करते समय आई दिक्कतों के बारे में बताया गया है। इसी के कारण एरिक श्नाइडरमैन का करियर खत्म होना शुरू हुआ था। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और न ही सीरीज की स्टार कास्ट को लेकर कुछ ज्यादा अपडेट मिला है।    
Salman Khan: ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में हैंडसम लगे सलमान खान, फैंस बोले- इतना अच्छा दिखना बंद करो

इन फिल्मों में आएंगी नजर
फिलहाल, प्रियंका अपनी रोमांटिक एंटरटेनर 'लव अगेन' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन स्टारर 'लव अगेन', 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही प्रियंका की एक्शन वेब सीरीज 'सिटाडेल' भी इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। जल्द ही प्रियंका अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू करेंगी। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित, इस रोड ट्रिप ड्रामा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
TV Stars: बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं ये मशहूर टीवी सितारे, हाथ लगे हैं बड़े प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed