{"_id":"b168b5c4-70ee-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"priyanka-chopra-can-not-sing-in-public-places","type":"story","status":"publish","title_hn":" तो अब बाथरूम में भी नहीं गा सकती प्रियंका!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो अब बाथरूम में भी नहीं गा सकती प्रियंका!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Feb 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा का पहला वीडियो एल्बम 'इन माइ सिटी' इन दिनों यूटयूब पर छाया हुआ है। इस वीडियो को लगातार व्यूअर्स मिल रहे हैं। प्रियंका के लिए अब यह वीडियो एल्बम परेशानी का कारण भी बनता जा रहा है। दरअसल, प्रियंका ने जिस इंटरनेशनल रिकॉर्डिंग स्टूडियो के साथ मिलकर से यह एल्बम तैयार किया है।वहां कुछ ऐसे कांट्रैक्ट हैं जिनकी वजह से प्रियंका के गाने पर पाबंदी लग गयी है।
विज्ञापन
इन नियमों के अनुसार वह अपने इस एल्बम की एक भी लाइन सार्वजनिक स्थान पर नहीं गा सकती हैं। यदि वह ऐसा करती हैं तो उनके हाथ से यह कांट्रैक्ट जा सकता है। प्रियंका की यह मजबूरी पिछले दिनों देखने को मिलीं।
विज्ञापन
हाल ही में प्रियंका को उनके फैन्स ने मुंबई के एयरपोर्ट पर यह गाना गुनगुनाने को कहा। प्रियंका ने साफ इनकार कर दिया और आइ एम सॉरी कह कर निकल गयीं। प्रियंका ने बाद में बताया कि वे कांट्रैक्ट से बंधी हुई हैं और ऐसा कोई भी स्टेप नहीं उठा सकती, जिससे उन्हें परेशानी हो।
विज्ञापन
प्रियंका ने मजाक में यह भी कहा कि उनके कांट्रैक्ट के अनुसार तो उन्हें अपने बाथरूम में भी यह गाना गुनगुनाने की इजाजत नहीं मिली है। फिलहाल प्रियंका कांट्रैक्ट का पूरा ख्याल रख रही हैं। हो सकता है कि निर्धारित अवधि के बाद वे अपनी फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दें।