फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Came In Support Of Raghav Chadha After Aap Party Demotes Him From Deputy Leader

AAP उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा के सपोर्ट में आईं सोनम बाजवा, वायरल हुआ एक्ट्रेस का रिएक्शन

Sun, 05 Apr 2026 09:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 05 Apr 2026 09:41 PM IST
सार

Raghav Chadha: बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया था। जिसके बाद से ही राघव सुर्खियों में हैं। अब इस मामले पर एक्ट्रेस सोनम बाजवा का भी रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Came In Support Of Raghav Chadha After Aap Party Demotes Him From Deputy Leader
सोनम बाजवा और राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिणीति चोपड़ा के पति और सांसद राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था। अब उनकी जगह अशोक मित्तल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की ओर से उपनेता होंगे। साथ ही आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।

विज्ञापन

राघव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 
हाल ही में राघव ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने संसद के अलग-अलग सेशंस में उठाए गए अपने मुद्दों का एक मोंटाज शेयर किया है। इस वीडियो में सरकारी बैंकों की हालत से लेकर सेना के दिव्यांग पेंशन पर टैक्स हटाने की मांग, मजदूरी के इंडेक्सेशन का मुद्दा और भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग तक कई अहम विषय शामिल हैं।

विज्ञापन

राघव ने इस वीडियो को सिर्फ एक भारतीय झंडे के इमोजी के साथ पोस्ट किया, जो बिना कुछ कहे एक मजबूत संदेश देता नजर आ रहा है, खासकर मौजूदा राजनीतिक माहौल के बीच।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

सोनम बाजवा ने किया रिएक्ट 
इस मामले पर सोनम बाजवा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका राघव चड्ढा के लिए सपोर्ट करना है। राघव के इस वीडियो पर सोनम बाजवा ने भी रिएक्ट किया और कमेंट में ताली वाले इमोजी के जरिए उनका समर्थन जताया।

उनका यह छोटा सा रिएक्शन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का ध्यान खींचने लगा। इससे पहले ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी राघव के सपोर्ट में कमेंट कर चुकी हैं। 

वर्कफ्रंट 
बता दें कि सोनम बाजवा आखिरी बार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आईं थीं। उन्होंने इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ यानी फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की पत्नी मंजीत का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed