फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra become a police officer in Gangajal 2

गंगाजल-2 फिल्म में 'मर्दानी' बनेंगी प्रियंका चोपड़ा

Tue, 06 Jan 2015 02:18 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra  become a police officer in Gangajal 2

प्रियंका चोपड़ा प्रकाशा झा की फिल्म गंगाजल 2 में 'मर्दानी' यानी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म गंगाजल बेहद सुपरहिट रही थी। फिल्म के कारण प्रकाश झा ने बॉलीवुड में सामाजिक विषयों के साथ जबरदस्त वापसी की थी। अब वे फिल्म के सीक्वेल पर काम कर रहे हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में होंगी।

विज्ञापन


फिल्म गंगाजल भागलपुर के चर्चित आंखफोड़वा कांड पर बनी थी, जिसमें अजय देवगन ने ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। पर फिल्म के सीक्वल में प्रकाश झा एक नई कहानी ले कर आ रहे हैं, प्रियंका इसमें लीड रोल में नजर आएंगी।

विज्ञापन

गंगाजल 2 भी होगी एक राजनीतिक फिल्म

Priyanka Chopra  become a police officer in Gangajal 2

प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली गंगाजल 2 भी राजनीतिक घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म की कहानी को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है पर खबर है कि यह भी किसी सच्ची घटना पर ही आधारित होगी।

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक महिला ऑफिसर के रूप में राजनीतिक शक्तियों से टक्कर लेती नजर आएंगी। फिलहाल प्रियंका दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी और मैडमजी जैसी फिल्मों में व्यस्त हैं। इनके बाद ही वे झा की फिल्म की शूटिंग आरंभ करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed