फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra bags her 2nd Dadasaheb Phalke Award

दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने प्रियंका चोपड़ा को चुना 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री'

Sun, 10 Apr 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 Apr 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra bags her 2nd Dadasaheb Phalke Award

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कामयाबी के सफर पर हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर तरफ सुर्खियां बटोर रहीं प्रियंका के नाम पर एक और कामयाबी जुड़ने जा रही है। दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने प्रियंका को इस साल 'बेस्ट एक्ट्रैस ऑफ द ईयर अवार्ड' के लिए चुना है।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के की 147 वी जंयती के अवसर पर ये अवार्ड दिया जाएगा। 24 अप्रैल को मुंबई में एक समारोह में प्रियंका को सम्मानित किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा को 'बाजीराव मस्तानी' में निभाई काशीबाई की भूमिका के लिए ये इस अवार्ड के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रियंका को 2011 में आई फिल्म 'सात खून माफ' के लिए दादा साहेब फिल्म फाउंडेशन की ओर से 'मोस्ट मेमोरेबल पर्फोर्मेंस' अवार्ड दिया गया था। दूसरी बार दादा साहेब फाउंडेशन की ओर से अवार्ड के लिए चुने जाने पर प्रियंका ने ट्विटर पर खुशी जाहिर की है। प्रियंका इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed