फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyamani To PlayInvestigation Officer In Serial Killer Based Film Cyanide Mohan

सुहागरात के अगले दिन ही बीवी को मार देता था ये मोहन, 'मैदान' के बाद प्रियमणि ने मारा एक और मैदान

Fri, 02 Oct 2020 12:42 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 02 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Priyamani To PlayInvestigation Officer In Serial Killer Based Film Cyanide Mohan
प्रियमणि - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' के बाद देश की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियमणि का नाम सायनाइड मोहन के नाम से मशहूर कुख्यात अपराधी के ऊपर बनने वाली फिल्म से जुड़ गया है। इस फिल्म का शीर्षक 'सायनाइड' है जिसे दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने  फिल्म निर्देशक राजेश टचरिवर (Rajesh Touchriver) बना रहे हैं। प्रियमणि इस फिल्म में सायनाइड मोहन के केस की छानबीन करने वाली आईजी रैंक की अफसर का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन


वर्ष 2005 से 2009 के बीच में सायनाइड मोहन के नाम से मशहूर अपराधी का दक्षिण भारत में खूब दबदबा था। इन सालों के बीच में उसने अलग-अलग जगहों की 20 महिलाओं को अपना शिकार बनाया। वह एक सीरियल किलर था जो पहले महिलाओं से शादी करता, फिर उन्हें सुहागरात के अगले ही दिन सायनाइड देकर मार दिया करता था। उसकी शिकार ज्यादातर वह महिलाएं होती थीं जिनके या तो ब्याह नहीं हो रहे थे, या फिर उनके माता-पिता दहेज देने में असमर्थ थे। इस अपराधी का असली नाम मोहन कुमार विवेकानंद है।

विज्ञापन

Priyamani To PlayInvestigation Officer In Serial Killer Based Film Cyanide Mohan
प्रियमणि - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुहागरात मनाने के लिए भी वह महिलाओं को अपने घर नहीं है, बल्कि अलग-अलग होटलों के कमरों में ले जाया करता था। सुबह होते ही अपनी पत्नी को मार कर वह उनके वस्त्र और आभूषण लेकर फरार हो जाता। मैंगलोर की एक अदालत ने मोहन को इन सब मामलों को साबित हो जाने के बाद मौत की सजा सुनाई। ऐसी सच्ची घटना पर आधारित राजेश यह फीचर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

यह एक अखिल भारतीय फिल्म होगी जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में बनाया जाएगा। इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू होगी। फिलहाल निर्माताओं ने इसके रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। फिल्म के हिंदी वर्जन में प्रियमणि वाले किरदार को अभिनेता यशपाल शर्मा निभाएंगे। इनके अलावा फिल्म में रोहिणी, चितरंजन गिरी, राम गोपाल बजाज, शिजू, शाजु, श्रीमन, मुकुंदन, रिजु बजाज आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

पढ़ें: 25 साल पहले 'स्वाभिमान' में ऐसे लगते थे रोहित रॉय, तस्वीरों में देखिए कितना आ गया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed