फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyadarshan revealed why he said no Bhagam Bhag 2 and Hera Pheri 3

प्रियदर्शन: ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, निर्देशक ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या बोले

Wed, 14 Oct 2026 12:36 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Oct 2026 12:36 PM IST
सार

Priyadarshan On Sequel:  प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्मों को दर्शक सिनेमाघरों में खूब प्यार देते हैं। हालांकि, निर्देशक की हालिया रिलीज फिल्म 'हैवान' बुरी तरह फ्लॉप रही। अब एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। उन्होंने ‘भागम भाग 2’ और ‘हेरा फेरी 3’ पर भी काफी कुछ कहा...

विज्ञापन
Priyadarshan revealed why he said no  Bhagam Bhag 2 and  Hera Pheri 3
प्रियदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्देशक प्रियदर्शन की साल 2026 में दो फिल्में रिलीज हुईं। जहां अप्रैल में रिलीज हुई 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, वहीं सितंबर में रिलीज हुई ‘हैवान’ को दर्शकों ने नापसंद किया। बीते दिनों निर्देशक ने 2006 में रिलीज हुई अपनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' के सीक्वल की घोषणा भी की, हालांकि इसका निर्देशन प्रियदर्शन खुद नहीं करेंगे। 

विज्ञापन

सीक्वल पर क्या बोले प्रियदर्शन? 
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन से आने वाले सीक्वल को लेकर सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए प्रियदर्शन ने कहा, ‘मैं कभी सीक्वल नहीं बनाता, क्योंकि पार्ट 2 बनाने का कारण यह है कि वह पार्ट 1 से बेहतर होना चाहिए। जैसे टर्मिनेटर फ्रैंचाइजी में पार्ट 2, पार्ट 1 से बेहतर था। तो जब तक आपके पास कोई बहुत बेहतर कहानी न हो, तब तक आपको सीक्वल नहीं बनाना चाहिए। लोग हमेशा तभी सीक्वल बनाते हैं जब पहली फिल्म सफल हो जाती है, इसलिए अगर आपका दूसरा भाग पहले भाग से बेहतर नहीं हो सकता तो फ्रैंचाइजी सिनेमा का कोई महत्व नहीं रह जाता।’

विज्ञापन
Trending Videos

Priyadarshan revealed why he said no  Bhagam Bhag 2 and  Hera Pheri 3
राजपाल यादव, प्रियदर्शन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होता है सीक्वल का उद्देश्य? 
आगे अपनी बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, ‘सीक्वल फिल्मों में होता यह है कि मेकर्स पहली फिल्म की कीमत को भुनाने की कोशिश करते हैं। वे फिल्म नहीं बनाते, बल्कि एक प्रोजेक्ट बनाते हैं और मुझे प्रोजेक्ट्स में कोई दिलचस्पी नहीं है। यहां तक कि 'भागम भाग' के समय भी अक्षय ने मुझसे पूछा था, क्या आप इसके दूसरे पार्ट के निर्देशन में रुचि रखते हैं तो मैंने मना कर दिया था।'
निर्देशक ने आगे कहा, 'सवाल ये है कि जब आप कोई फिल्म बनाते हैं और लोग उसकी सराहना करते हैं, तो आप दूसरा भाग बनाकर उस सराहना को क्यों खराब करना चाहते हैं( इसीलिए मैं सीक्वल फिल्मों का निर्देशन करने से इनकार करता हूं। मेरी फिल्मों के सीक्वल दूसरे लोग बनाएं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।’

विज्ञापन

Priyadarshan revealed why he said no  Bhagam Bhag 2 and  Hera Pheri 3
प्रियदर्शन, परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

‘हेरा फेरी 3’ पर क्या बोले प्रियदर्शन? 
प्रियदर्शन ने अपनी निर्देशित फिल्म ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘इसमें और भी कई मुश्किलें हैं, बहुत सारी मुश्किलें। इसके बारे में बात करने के लिए मुझे कई अध्याय लिखने पड़ेंगे। मुझे नहीं लगता कि यह कभी बन पाएगी।’

विज्ञापन

Priyadarshan revealed why he said no  Bhagam Bhag 2 and  Hera Pheri 3
हैवान - फोटो : यूट्यूब
फ्लॉप रही पिछली फिल्म 'हैवान'  
  • प्रियदर्शन की हालिया रिलीज फिल्म 'हैवान' थी जो 11 सितंबर को रिलीज हुई थी। 
  • फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 
  • इस फिल्म से दोनों एक्टर्स ने 18 साल बाद एक साथ काम किया था। 
  • फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed