सीजेपी प्रदर्शन: सौरव दास और रांका को हिरासत में लिए जाने पर भड़के प्रकाश राज; कहा- पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा
Prakash Raj On CJP Activists Arrest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया। फिर, उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस पर अभिनेता प्रकाश राज ने नाराजगी जाहिर की है।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के मामले पर विवाद छिड़ गया है। दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं, अभिनेता प्रकाश राज ने भी इसे लेकर आलोचना की है।
प्रकाश राज ने की आलोचना
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए पुलिस और सरकार पर निशाना साधा है। प्रकाश राज ने कैप्शन लिखा है, 'दोस्तों... राष्ट्रीय ध्वज के साथ विरोध प्रदर्शन करने पर पांच दिन की न्यायिक हिरासत। आप कितने बेताब हैं'।
बोले- हवा की रुत बदल गई...
प्रकाश राज ने वीडियो शेयर किया है। इसमें वे कहते दिख रहे हैं, 'हवा की रुत बदल चुकी है। सौरव दास, आशुतोष रांका जंतर मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ गए। उन्हें पांच दिन की हिरासत में भेजा गया'। एक्टर ने आगे पुलिस पर सवाल उठाया। प्रकाश राज ने कहा, 'प्रदर्शनों में पुलिस ने जो किया, उसके लिए कुछ नहीं है। मगर, जंतर मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ जाने पर पांच दिन की न्यायिक हिरासत हो गई है। यह ठीक नहीं है'। प्रकाश राज ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को पीटने का आरोप लगाया है।
Fraaand .. five days of judicial custody for protesting with the National Flag 😂😂😂 how desperate you are #justasking https://t.co/Ho6JAWk6BT
— Prakash Raj (@prakashraaj) October 14, 2026
प्रकाश राज बोले- 'हिमालय की चोटी पर क्यों नहीं भेज देते'?
प्रकाश राज ने वीडियो में आगे कहा है, 'आपने जंतर मंतर की जगह रामलीला मैदान में प्रदर्शन के लिए कहा है। आप अंडमान निकोबार, रेगिस्तान या हिमालय की चोटी पर क्यों नहीं शिफ्ट कर देते? बोल दो कि वहां जाकर प्रोटेस्ट करो। आप प्रोटेस्ट की जगह बदल सकते हैं, लेकिन आवाज नहीं दबा सकते। पूरा देश जंतर मंतर बनेगा। लोग सवाल पूछते रहेंगे'। प्रकाश राज ने आगे कहा, 'बचपन में मगरमच्छ को पकड़ा। अब कॉकरोच को नहीं संभाल पा रहे हैं आप। चलो देखेंगे। सिर्फ यूं ही पूछ लिया'।