फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priti zinta getting marriage

प्रीति जिंटा ने अमेरिका में कर ली सगाई!

Fri, 20 Jun 2014 02:30 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
priti zinta getting marriage

नेस वाडिया के साथ विवाद की हवा क्या चली कि प्रिटी जिंटा को लेकर आने वाली खबरों में लगातार नई-नई बातें सामने आ रही हैं। प्रिटी नैस के खिलाफ पुलिस में बदतमीजी की रिपोर्ट लिखाने के बाद अमेरिका चली गई थीं और कहा गया कि अब वह वहीं बस जाना चाहती हैं।

विज्ञापन


परंतु प्रिटी ने ट्विटर पर कहा है कि यह बात झूठ है। परंतु अब सूत्र एक और नई बात कह रहे हैं। सूत्रों की बात पर विश्वास किया जाए तो प्रिटी भले ही अमेरिका में हाल फिलहाल नहीं बसेंगी, लेकिन उन्होंने एक अमेरिकी से सगाई जरूर कर ली है। कहा जा रहा है कि नैस वाडिया से अलग होने के बाद प्रिटी लंबे समय तक अकेली रहीं।
विज्ञापन

फिर मिल गया है कोई

priti zinta getting marriage

मगर इस दौरान उनकी मुलाकात लास एंजिल्स में रहने वाले एक नौजवान से हुई। दोनों की आंखें चार हुई और बात इतनी आगे बढ़ी की दोनों ने सगाई कर ली। यह सगाई अभी कुछ महीने पहले ही हुई है। नेस विवाद के बाद भी प्रिटी ने लास एंजिल्स का ही हवाई जहाज पकड़ा था, जहां वे छुट्टियां बिताने गईं।

विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि प्रिटी का यह बॉयफ्रेंड एक बिजनेसमैन है और यह सुंदरी उसके साथ मिल कर एक बड़ा व्यवसाय भी भारत में शुरू करने की योजना बना रही है। सगाई के बाद दोनों ने अपना ध्यान बिजनेस पर दिया है और भविष्य के लिए कुछ बड़ी योजनाएं उनके पास हैं।  सूत्र इस बिजनेसमैन का नाम ‘जिन’ बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिन और प्रिटी पिछले आठ महीने से एक-दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं। इस डेटिंग के दौरान उन्होंने जीवनसाथी बनने का फैसला किया और कुछ ही महीने पहले एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहना दी।

पहनी हुई थी अंगूठी

priti zinta getting marriage

उल्लेखनीय है कि पिछले आईपीएल सीजन में प्रिटी बहुत सुंदर अंगूठी पहने दिखी थीं और सब अटकलें लगा रहे थे कि क्या उन्होंने किसी से सगाई कर ली है। लेकिन राज तब राज ही रहा। जानकारों का कहना है कि प्रिटी के करीबी दोस्तों को उनके बॉयफ्रेंड और सगाई की सच्चाई पहले से पता है। वैसे प्रिटी की तरफ से अभी इस रिश्ते के बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और सब इंतजार कर रहे हैं।

प्रिटी को करीब से जानने वाले सूत्रों का कहना है कि प्रिटी और उनके फ्रेंड जिन मिल कर भारत में एक मीडिया हाउस खोलने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए उनकी एक चैनल से बातचीत चल रही है। प्रिटी की दिलचस्पी न्यूज चैनल खोलने में है। कहा जा रहा है कि नेस वाडिया का विवाद खत्म होने के बाद प्रिटी संभवतः भारत में अपने इस बिजनेस की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं। यह भी हो सकता है कि इसी दौरान वह जिन के साथ अपनी सगाई का भी खुलासा कर दें। 

विज्ञापन

प्रीति ने दिए थे संकेत

priti zinta getting marriage

उल्लेखनीय है कि प्रिटी ने कुछ महीनों पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह बहुत जल्दी ही एक बड़े बिजनेस की शुरुआत करने जा रही हैं। उनका यह बिजनेस भारत में ही रहेगा। साथ ही जब प्रिटी से यह पूछा गया था कि क्या नेस के बाद वह अभी तक अकेली हैं तो उन्होंने बड़े शरारती ढंग से कहा था कि क्या आपको लगता है कि इतने लंबे समय तक में ‘सिंगल’ रहूंगी।

 ऐसे में सूत्रों के द्वारा लास एंजिल्स से आ रही खबरों के बाद प्रिटी की सगाई की खबरों को हवा मिल रही है। प्रिटी ने तब मीडिया से कहा था कि मैं अपनी जिंदगी को लेकर बहुत जल्दी ही एक बड़ी घोषणा मीडिया में करने वाली हूं। क्या वह सगाई की ही घोषणा है? खैर, इस बीच प्रिटी ने इतना तो साफ कर ही दिया है कि वह भारत नहीं छोड़ने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed