फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prithviraj Song OUT: The first song of Akshay Kumar's film Hari Har released see the glory saga of the great ruler

Prithviraj Song OUT: अक्षय कुमार की फिल्म का पहला गाना ‘हरि हर’ रिलीज, देखें महान शासक की गौरव गाथा

Thu, 12 May 2022 01:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 12 May 2022 01:09 PM IST
सार

मेकर्स ने फिल्म पृथ्वीराज का पहला गाना हरि हर रिलीज कर दिया है। सामने आए फिल्म के इस गाने को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर पर फिल्माया गया है।  
 

विज्ञापन
Prithviraj Song OUT: The first song of Akshay Kumar's film Hari Har released see the glory saga of the great ruler
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म में देश के इस महान शासक की अनसुनी और अनदेखी गौरव गाथा देखने को मिलेगी। फिल्म रिलीज को लेकर बेताब फैंस के लिए मेकर्स ने इस फिल्म की एक झलक जारी की है। दरअसल, मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। सामने आए फिल्म के इस गाने को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर पर फिल्माया गया है।  

विज्ञापन

 

Prithviraj Song OUT: The first song of Akshay Kumar's film Hari Har released see the glory saga of the great ruler
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के इस गाने में दर्शकों को एक सच्चे सम्राट की शक्ति और पृथ्वीराज चौहान का जादू देखने को मिलेगा। अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज के गाने हरि हर में इस महान शासक की गौरव गाथा दिखाई गई है। गाने को आदर्श शिंदे ने आवाज दी है जबकि संगीत शंकर अहसान लॉय का है। वहीं, गाने के बोल वरुण ग्रोवर के हैं। आदर्श शिंदे के अलावा कई अन्य गायकों ने इस गाने में अपनी आवाज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prithviraj Song OUT: The first song of Akshay Kumar's film Hari Har released see the glory saga of the great ruler
पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

गाना रिलीज की जानकारी देते हुए अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का एक पोस्टर शेयर किया है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, वीरता और शौर्य की गाथा। हरि हर गीत में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की शक्ति का अनुभव करें। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। 3 जून को अपने नजदीकी थिएटर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जश्न मनाएं।

विज्ञापन

Prithviraj Song OUT: The first song of Akshay Kumar's film Hari Har released see the glory saga of the great ruler
पृथ्वीराज टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म की बात करें तो यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म को इस साल 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त,आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म पृथ्वीराज को डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया है।

यहां देखें फिल्म का पहला गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed