फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   President Pranab Mukherjee presents 63rd National Films Awards and Dadasaheb Phalke Award

राष्ट्रपति ने दिए 63वें राष्ट्रीय फिल्म और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Thu, 26 May 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
President Pranab Mukherjee presents 63rd National Films Awards and Dadasaheb Phalke Award
अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विभिन्न कैटगरी में कलाकारों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए 63वें राष्ट्रीय फिल्म और दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया। नई दिल्ली स्‍थित विज्ञानभवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने सिनेमा की अलग-अलग विधाओं के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किए।

विज्ञापन


कंगना रणौत और अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किए। कंगना को उनकी फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अमिताभ बच्चन को पीकू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान वयोवृद्ध अभिनेता मनोज कुमार को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया। 
विज्ञापन

63वें राष्ट्रीय पुरस्कारों पुरस्कारों की घोषणा 28 मार्च को की गई थी। 28 वर्षीय कंगना का यह तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पहले उन्हें 2008 में फैशन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और पिछले साल क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का यह चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पहले उन्हें अग्निपथ, ब्लैक और पा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।  'दम लगा के हइस्सा' को बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए अवार्ड दिया गया। सिनेमा पर बेस्ट बुक राइटिंग के लिए डॉ राजकुमार समाग्रा चरिथ्र को सम्मानित किया गया।

सिनेमा पर बेस्ट क्रिटिक के लिए मेघा चंद्र कोंगबम, नॉनफीचर फिल्म स्पेशल मेंशन में बेस्ट डायरेक्टर के लिए अरूण शंकर को द कैमिलियॉन, नीलान को अम्मा के लिए और वरूण टंडन को स्याही के लिए सम्मानित्त किया गया।


बेस्ट नैरेशन और वॉयस ओवर में हरीश भीमानी को और अलीयार को सम्मानित्त किया गया। बेस्ट म्यूजिक के‌ लिए अरविदं शंकर, बेस्ट ऑडियोग्राफी में ओमिता रॉय, बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट गौरव मैनन को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरष्कार से नवाजा गया।

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/amitabh-bachchan_5728a1c94338e.jpg

अमिताभ बच्चन और फिल्म निर्देशक कबीर खान हाथ मिलाते हुए।

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/gaurav-menon_5728a233b2934.jpg

बलाकार गौरव मेनन विज्ञान भवन में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए।

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/remo_5728a277d5784.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed