{"_id":"3fef5116-1ffc-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"preity-zinta-searching-safe-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीति को कब मिलेगा उनका सेफ शुक्रवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रीति को कब मिलेगा उनका सेफ शुक्रवार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Oct 2012 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा की मानसिक स्थिति इन दिनों क्या करें क्या ना करें वाली हो चुकी है। उनके बैनर की पहली फिल्म इश्क इन पेरिस की रिलीज एक बार फिर टल गई है। काफी समय से तैयार इस फिल्म को इससे पहले भी कई बार पोस्टपोंड किया जा चुका है।
माना जा रहा था कि आगामी 2 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में जरूर लग जाएगी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रीति नहीं चाहती हैं कि उनकी फिल्म के साथ कुछ और चर्चित फिल्में भी रिलीज हों।
जहां तक 2 नवंबर की बात है, इस दिन अता पता लापता, 1920 एविल रिटर्न्स और लव शव ते चिकन खुराना जैसी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। यह तीनों फिल्में ही अलग-अलग टेस्ट की हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे दर्शक बंटेंगे ही। इसके पहले प्रीति की फिल्म को उस दिन रिलीज होना था जिस दिन करीना कपूर की फिल्म हीरोईन रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
प्रीति ने जानबूझ कर अपनी रिलीज डेट टाल दी थी। चूंकि प्रीति जिंटा इस फिल्म से वापसी कर रहीं हैं इसलिए वह चाहती हैं कि फिल्म ऐसे शुक्रवार को रिलीज हो जब बड़े बैनर की कोई चर्चित फिल्म न हो। दो नवंबर को भी अलग-अलग टेस्ट की तीन फिल्में रिलीज होने की वजह से प्रीति इस शुक्रवार को भी सेफ शुक्रवार नहीं मान रहीं हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि प्रीति को इतना ज्यादा नहीं डरना चाहिए। वे बेहतरीन अदाकारा है और उनकी फैन फोलोविंग कम नहीं है। वैसे भी उनकी फिल्म में सलमान खान जैसे मेगा स्टार ने एक स्पेशल आइटम किया है, इसलिए दर्शकों का रेस्पांस मिलना तय है। अब देखते हैं कि प्रीति की फिल्म किस तारीख को रिलीज होती है।