फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pregnant model died during the photoshoot at rail lines

प्रेग्नेंसी में रेलवे ट्रैक पर फोटोशूट करा रही मॉडल गंवा बैठी जान

Fri, 17 Mar 2017 11:35 AM IST
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
pregnant model died during the photoshoot at rail lines
19 साल की फ्रेजानिया थॉम्पसन नेवासोटा में रेलवे लाइन पर फोटो खिंचवा रही थी कि ट्रेन आ गई और वे उसकी चपेट में आ गईं। रेलवे लाइन पर खड़ी उनकी यह अंतिम तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के मुताबिक, फ्रेजानिया हादसे के वक्त गर्भवती थीं। वे एक ट्रेन से उतर कर रेलवे लाइन पर फोटो खिंचवा रही थी कि दूसरी ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मां हैकेमी स्टीवेन्सन ने स्थानीय अखबार 'द ईगल' से कहा कि यह फ्रेजानिया का पहला फोटो शूट था और वे निश्चित तौर पर यही काम करना चाहती थीं।
विज्ञापन


नेवासेटो पुलिस के चीफ लीथ ने न्यूजबीट को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पर अब तक ऐसा नहीं लगा है कि इसमें कोई आपराधिक मामला जुड़ा हुआ है।
 

pregnant model died during the photoshoot at rail lines
रेलवे लाइन पर खड़ी उनकी यह अंतिम तस्वीर
दूसरी ओर, जिस ट्रेन से फ्रेजानिया कुचली गईं उसे चलाने वाली कंपनी यूनियन पैसिफिक के प्रवक्ता जेफ डी ग्राफ ने सफाई दी है।

उन्होंने कहा, "हमने रेल लाइन पर कोई फोटो शूट होते नहीं देखा। ट्रेन के नजदीक आने पर चालक दल के लोगों ने फोटोग्राफर और दूसरे लोगों को लाइन पर देखा, उन्हें चेतावनी दी और ट्रेन रोकने की कोशिश भी की।"

अमेरिका के संघीय रेल प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल रेल लाइन पर हादसे का शिकार होकर 813 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed