फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pratibha Ranta Birthday Special Know Unknown Facts About Laapataa Ladies actress love life and career struggle

Pratibha Ranta: बॉलीवुड में आने के खिलाफ थे 'जया' के पेरेंट्स, फिर एक्ट्रेस बनने के लिए लिया पढ़ाई का सहारा

Tue, 17 Dec 2024 09:13 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Dec 2024 09:13 AM IST
सार

Pratiba Ranta Birthday: छोटे शहर में अपने बड़े ख्वाबों को मुकम्मल करने के लिए लोग मुंबई शहर का रुख करते हैं और फिर अपने सपनों को पंख देने में जुट जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म के बाद हॉलीवुड तक अपने नाम के चर्चे कराए हैं।

विज्ञापन
Pratibha Ranta Birthday Special Know Unknown Facts About Laapataa Ladies actress love life and career struggle
प्रतिभा रांटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में आना हर कला प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। अपने इस सपने को साकार करने के लिए इंसान हर संभव रास्ते को अपनाने के लिए तैयार रहता है। छोटे शहर में अपने बड़े ख्वाबों को मुकम्मल करने के लिए लोग मुंबई शहर का रुख करते हैं और फिर अपने सपनों को पंख देने में जुट जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म के बाद हॉलीवुड तक अपने नाम के चर्चे कराए हैं। कम उम्र में वो लोकप्रियता हासिल की है, जिसे पाने का सपना हर कलाकार होता है। हम बात कर रहे हैं प्रतिभा रांटा की। अभिनेत्री आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। तो आज इस खास दिन पर जानते हैं 'जया' की जिंदगी के दिलचस्प किस्सों के बारे में।

विज्ञापन

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर
टीवी से शुरुआत करने वाली प्रतिभा रांटा आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। 'लापता लेडीज' में 'जया' के किरदार के लिए सुर्खियां बटोरने वाली प्रतिभा का जन्म 17 दिसंबर 2000 में शिमला में हुआ था। हिमाचल की वादियों में अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए ही प्रतिभा की रुचि अभिनय की तरफ ही बढ़ने लगी थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतिभा ने मॉडलिंग की और मुंबई आ गईं। इसके बाद उनके अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन शो 'कुर्बान हुआ' से हुआ था।

Paatal Lok 2: जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक सीजन 2' का प्रोमो जारी, नकाबपोश हमलावरों से घिरे 'हाथीराम चौधरी'

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री बनने के लिए लिया पढ़ाई का सहारा
प्रतिभा ने भले ही अभिनेत्री बनने का सपना बड़े अरमानों के साथ देखा था, लेकिन उनका परिवार इस सपने के एकदम खिलाफ था। ऐसे में पढ़ाई का सहारा लेकर प्रतिभा मुंबई आईं और अपने सपनों की तरफ कदम आगे बढ़ाने लगीं। किरण राव की लापता लेडीज करने के बाद प्रतिभा को संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' भी मिली, जिसने उनके करियर में चार-चांद लगा दिए। 

Superman: जेम्स गन ने जारी किया 'सुपरमैन' का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन आएगा डेविड कोरेंसवेट की फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन

Pratibha Ranta Birthday Special Know Unknown Facts About Laapataa Ladies actress love life and career struggle
प्रतिभा रांटा - फोटो : इंस्टाग्राम

 'लापता लेडीज' ने दिलाई अलग पहचान
आज प्रतिभा और उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' के नाम की गूंज हॉलीवुड में भी सुनने को मिल रही है। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि यह फिल्म ऑस्कर जीतकर एक नया इतिहास रचेगी। सोशल मीडिया पर भी प्रतिभा की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed