{"_id":"59a925234f1c1b60738b4b8b","slug":"prasoon-joshi-cbfc-follows-pahlaj-nihalani-footsteps-by-asking-for-cuts-in-hollywood-movie-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉरर मूवी में प्रसून जोशी ने लगाए तीन कट, दिया 'ए' सर्टिफिकेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉरर मूवी में प्रसून जोशी ने लगाए तीन कट, दिया 'ए' सर्टिफिकेट
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Fri, 01 Sep 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
प्रसून जोशी
लगता है सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी फिल्मों में कट लगाने को लेकर फेमस रहे सीबीएफसी के अध्यक्ष पहलाज निहलानी की राह पर चल पड़े हैं। हाल ही में उन्होंने एक हॉलीवुड हॉरर थ्रिलर फिल्म 'आईटी' को 'ए' सर्टिफिकेट देने के बावजूद फिल्म के प्रोड्यूसर को बुलाकर फिल्म में मौजूद तीन अपशब्दों को हटाने की मांग की है।
इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि ये फिल्म भारत में रिलीज भी न हो पाए। दरअसल फिल्म देखने के बाद पहले इस फिल्म को बिना किसी कट के 'ए' सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया था।
पढ़ें- बिग बी के लेटर पर बोले राजकुमार, 'मेरे लिए ये किसी नेशनल अवार्ड से कम नहीं'
विज्ञापन
लेकिन 24 घंटे के अंदर सीबीएफसी ने फिल्म के प्रोड्यूसर और इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर वार्नर ब्रदर्स को बुलाकर इस फिल्म से तीन अपशब्द हटाने के लिए कहे। जिसके बाद वार्नर ब्रदर्स परेशानी में पड़ गए।
दरअसल जब तक सीबीएफसी का ये नया फैसला आया वार्नर ब्रदर्स लॉस एंजेलिस में मौजूद अपने हेड ऑफिस में फिल्म के बिना कट के 'ए' सर्टिफिकेट मिलने की खबर अपने हेड ऑफिस में दे चुके थे। इसके बाद वार्नर ब्रदर्स का कहना है कि हम सीबीएफसी के इस फैसले के खिलाफ ट्रिब्यूनल तक जाएंगे।
उनका कहना है कि हम पहले ही इस फिल्म के निर्देशक को फिल्म के बिना कट के पास होने की सूचना दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास लड़ने के आलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।
मीडिया की खबरों की मानें तो ये भी कहा जा रहा है कि अगर फिल्म के निर्देशक फिल्म से अपशब्द नहीं हटाते हैं तो हो सकता है ये फिल्म भारत में रिलीज भी न हो।
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है इससे पहले भी 2011 में आई डेविड फिंचर की फिल्म 'द गर्ल विद ए ड्रैगन टैटू' भारत में रिलीज नहीं हुई थी ।