IMDB रेटिंग में 'बाहुबली' ने '300' को भी पीछे छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बाहुबली' ने पहले दिन ओवरसीज 60 करोड़ की कमाई की है। जो कि पहले दिन की कमाई के मामले में एक रिकॉर्ड है। ना सिर्फ पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने कमाल किया है। बल्कि फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर भी खरी उतरी है।
समीक्षा के मामलें में भी 'बाहुबली' ने रिकॉर्ड बना दिया हैं। फिल्म क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं।
रेटिंग में तोड़ा जेरार्ड बटलर की 300 का रिकॉर्ड
प्रभास और राणा दग्गूबती के अभिनय से सजी 'बाहुबली' को फिल्म रेटिंग वेबसाइट आईएमडीबी ने 9.4 रेटिंग दी है। ये एक रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड जेरार्ड बटलर की फिल्म 300 के नाम था, जिसे 7.8 रेटिंग मिली थी। लेकिन 'बाहुबली' को 9.4 की रेटिंग इस बात की ओर इशारा है कि फिल्म समीक्षकों के दिल में भी उतरी है।
आईएमडीबी दुनियाभर में फिल्म रेटिंग के मामलें में बेहद खास स्थान रखती है। 'बाहुबली' ने अपनी तकनीक के मामले में हॉलीवुड फिल्मों की बराबरी की है, जिससे फिल्म काफी पसंद की जा रही है। फिल्म में प्रभास और राणा दग्गूबती के अलावा तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णा भी हैं।