फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   poster of film lukka chuppi released Kriti Sanon will be Kartik Aaryan wife

कार्तिक की होंगी कृति, फिल्म लुक्का-छिप्पी का पोस्टर जारी

Wed, 23 Jan 2019 04:40 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 23 Jan 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
poster of film lukka chuppi released Kriti Sanon will be Kartik Aaryan wife
kartik aaryan - फोटो : instagram

बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इनके बेहतरीन लुक्स और बॉडी के अधिकतर लोग दीवाने हैं।  कार्तिक और कृति सेनन की फिल्म 'लुक्का - छिप्पी' आने वाली है, जिसका पहला पोस्टर सामने आया है। कार्तिक ने पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है 'पकड़े जाएंगे या देंगे सबको चकमा'। फिल्म का पोस्टर अभी आया है जबकि इसका ट्रेलर कल आएगा। पोस्टर में कार्तिक और कृति दोनों एक दूसरे  के मुंह पर अपनी उंगलियां रखे नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Pakde jayenge ya denge sabko chakma? Presenting the first poster of #LukaChuppi ❤️🤫 Trailer Out Tomorrow 👀 @kritisanon #DineshVijan @MaddockFilms @PVijan @sharadakarki @laxman.utekar #PankajTripathi @aparshakti_khurana #VinayPathak @tseries.official @officialjiocinema

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on




बता दें कि कार्तिक और कृति दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म 1 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। एक मार्च को ही सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर की 'सोन चिड़ैया' और अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' आने वाली है। तामाम रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में  कार्तिक और कृति पति-पत्नी के भूमिका में होंगे। वहीं इस फिल्म के अधिकतर सीन की शूटिंग ग्वालियर में हुई है। 

'लुक्का- छिप्पी' के अलावा कार्तिक 'पति- पत्नी और वो' के रिमेक में भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक के अलावा अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।  वहीं दूसरी तरफ कृति के पास बहुत सारी फिल्में हैं, कृति फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगी जिसमें उनके अपोजिट अर्जुन कपूर और संजय दत्त होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed