{"_id":"64007b6ada8162462d0f41c5","slug":"pop-kaun-teaser-johnny-lever-saurabh-shukla-recreate-shah-rukh-khan-salman-khan-iconic-scene-from-pathaan-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pop Kaun teaser: सौरभ शुक्ला-जॉनी लीवर ने रिक्रिएट किया 'पठान' का सीन, कपिल शर्मा का उड़ाया मजाक!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pop Kaun teaser: सौरभ शुक्ला-जॉनी लीवर ने रिक्रिएट किया 'पठान' का सीन, कपिल शर्मा का उड़ाया मजाक!
Thu, 02 Mar 2023 04:06 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 02 Mar 2023 04:06 PM IST
सार
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टीजर जारी किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों कॉमेडी एक्टर एक पुल पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
सौरभ शुक्ला-जॉनी लीवर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर निर्देशक फरहाद सामजी अपना कॉमेडी शो 'पॉप कौन' लेकर आ रहे हैं। हाउसफुल 3, हाउसफुल 4 और एंटरटेनमेंट जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फरहाद का यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर आएगा। आज इसका टीजर जारी हुआ है। इसमें सौरभ शुक्ला और जॉनी लीवर मजेदार अंदाज में फिल्म 'पठान' का सीन रिक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों कॉमेडी एक्टर कपिल शर्मा की टांग खिंचाई करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
'पठान' की तर्ज पर किया रिक्रिएट
अगर आपने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' देखी है तो फिल्म के आखिर में दिखाया गया वह सीन तो याद होगा, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान सारी जिम्मेदारी युवा एक्टर्स को देने की चर्चा करते हैं। मगर, इस प्रक्रिया में सभी नाम रिजेक्ट करते हुए आखिर में कहते हैं, 'देश का सवाल है, बच्चों पर नहीं छोड़ सकते।' कुछ इसी तर्ज पर सौरभ शुक्ला और जॉनी कॉमेडी को लेकर चर्चा करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
दिखा जबरदस्त अंदाज
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टीजर जारी किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों कॉमेडी एक्टर एक पुल पर बैठे हुए हैं। जॉनी कहते नजर आते हैं, 'अब नहीं होता यार। मैं कभी-कभी सोचता हूं कि 30 साल हो गए, अब छोड़ देना चाहिए।' इस पर सौरभ शुक्ला कहते हैं, 'अरे यार! छोड़ने से पहले बता दिया करो यार।' जॉनी कहते हैं, 'कॉमेडी की बात कर रहा हूं यार! पर हमारी जगह लेगा कौन?' सौरभ शुक्ला कहते हैं, 'वही, जो टीवी पर बुलाता है न लोगों को...' जॉनी कहते हैं, 'नही...वो नहीं दूसरा वाला कैसा रहेगा वो जबरदस्त है!' मगर, सहमति न बनने के बाद जॉनी लीवर कहते हैं, 'देश की कॉमेडी का सवाल है यार, बच्चों पर नहीं छोड़ सकते हैं। हमें ही कुछ करना होगा।'
विज्ञापन
Kursi ki peti baandh lijiye mausam bigadne nahi, comedy hone wala hai! #HotstarSpecials #PopKaun #ComingSoon#JohnyLever @farhad_samji #SaurabhShukla #YamProduction pic.twitter.com/XfjiPvt72I
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) March 2, 2023
लिखा मजेदार कैप्शन
इस टीजर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, मौसम बिगड़ने नहीं, कॉमेडी होने वाला है!' बता दें कि यह कॉमेडी शो यह सीरीज यम प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। इस शो के अलावा फरहाद सामजी सलमान खान की आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर भी व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन सामजी कर रहे हैं।