Pooja Hegde: क्या क्रिकेटर से शादी कर रही हैं पूजा हेगड़े? जानिए क्या है पूरी सच्चाई
बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म तक धमाल मचाने वाली खूबसूरत अभिनेत्रिओं में से एक पूजा हेगड़े जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसमें कितनी सच्चाई है और दूल्हेराजा कौन हैं, आइए बताते हैं।
विस्तार
बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म तक धमाल मचाने वाली खूबसूरत अभिनेत्रिओं में से एक पूजा हेगड़े किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। इन सब के बीच, एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि पूजा अपनी पर्सनल लाइफ में एक नए फेज के लिए तैयारी कर रही हैं, क्योंकि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है और दूल्हेराजा कौन हैं, आइए बताते हैं।
बता दें कि, पूजा ने अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस राधे श्याम, बीस्ट, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में बड़े सितारों के साथ नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी पूजा काफी एक्टिव रहती हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में वह कई सितारों से आगे हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।
यह भी पढ़ें: बड़ी दिलचस्प है अर्चना पूरन सिंह की प्रेम कहानी, आधी रात में भागकर की थी दूसरी शादी