{"_id":"670de8b6fb9e7cc059071ed7","slug":"pooja-bhatt-shared-her-opinion-for-singing-bhajans-and-chanting-jai-shri-ram-in-metro-said-who-gave-permissio-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pooja Bhatt: मेट्रो में भजन और जय श्रीराम के नारे लगाने पर पूजा भट्ट ने लगाई फटकार, बोलीं- 'इजाजत किसने दी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pooja Bhatt: मेट्रो में भजन और जय श्रीराम के नारे लगाने पर पूजा भट्ट ने लगाई फटकार, बोलीं- 'इजाजत किसने दी'
Tue, 15 Oct 2024 09:30 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:30 AM IST
सार
अभिनेत्री पूजा भट्ट को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर लगातार आलोचना का शिकार बनाया जा रहा है। पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सार्वजनिक स्थान पर पूजा करने और नारे लगाने के एक वीडियो पर अपनी राय साझा की, इसके बाद ही ये चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
पूजा भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री पूजा भट्ट अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें मेट्रो में नवरात्रि के दौरान गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में लोग त्योहार के लिए पारंपरिक परिधान पहने हुए हैं। मेट्रो में सीट पर और नीचे बैठकर जोर जोर से गाने गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में लोग 'भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा' गाना गाते नजर आ रहे हैं।
पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
इस वीडियो को लेकर पूजा भट्ट ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को लेकर अपने विचार साझा किए। पूजा भट्ट ने कहा कि ऐसे सार्वजनिक स्थान पर इसकी इजाजत किसने दी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर हम कुछ सामान्य से नियम नहीं फॉलो कर सकते तो सही मायने में नियम और कानून माना जाएगा, इसकी कोई गुंजाइश नहीं है। राजनीतिक पार्टियों के जो होर्डिंग्स मेट्रो के पास लगे हैं, धीरे-धीरे वह पार्टी जोन में बदल जाएंगे। बीच सड़क लोग जब चाहेंगे तब पटाखे जलाएंगे।
विज्ञापन
फेक अकाउंट को लेकर हुई थी चर्चा
इससे पहले पूजा भट्ट के फेक अकाउंट को लेकर चर्चा हो रही थी। पूजा ने इस दौरान पोस्ट कर कहा था, "पीछा करने वाले सतर्क लोग! यह व्यक्ति इंस्टाग्राम पर मेरे सभी फॉलोअर्स को संदेश भेज रहा है, खासकर उन लोगों को जिनके पास पहुंच हासिल करने के लिए निजी खाते हैं। इसलिए कृपया इसे नजरअंदाज करें या अगर वे उत्पीड़न जारी रखते हैं तो रिपोर्ट करें।" इस संदेश के बाद भी पूजा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
'

If we can’t follow basic rules there is no hope for law & order to prevail in the real sense. Illegal hoardings of ALL political parties that desecrate the city the metro being turned into a party zone.Firecrackers being lit in the middle of the street-used as cover by assailants
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) October 13, 2024