फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pooja bhatt over sensitive on alia

छोटे फायदे के लिए नहीं होगा आलिया का इस्तेमाल

Sat, 29 Nov 2014 03:32 PM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
pooja bhatt over sensitive on alia

फिल्मकार पूजा भट्ट का कहना है कि वह अपनी बहन आलिया को लेकर बहुत सावधान रहती हैं। पूजा ने कहा कि सही कहानी मिलने पर वह आलिया के साथ फिल्म बनाएंगी।

विज्ञापन


अभिनेत्री से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आई 42 वर्षीया पूजा ने कहा कि आलिया की सफलता पर उन्हें गर्व है और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'टू स्टेट्स', और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्मों के हिट होने पर उन्हें काफी खुशी हुई।

विज्ञापन

नहीं होगा आलिया का इस्तेमाल

pooja bhatt over sensitive on alia

​​​पूजा ने संवाददाताओं से कहा, ​"​आलिया बचपन से ही​​ अभिनेत्री बनना चाहती थी। वह बहुत समझदार है। वह लगातार सफल फिल्में दे रही है, इसे देखकर मुझे खुशी हुई। वह बहुत अच्छा काम कर रही है। मुझे उस पर गर्व है।​"

​​अभिनेत्री ने कहा कि लोग चाहते हैं कि वह आलिया को लेकर फिल्म बनाएं लेकिन हमारे परिवार में घर के लोगों के स्टॉरडम का इस्तेमाल करने की आदत नहीं है। पूजा ने कहा कि वह आलिया को लेकर बहुत सचेत रहती हैं। पूजा ने कहा कि आलिया स्टॉरडम के उसी दौर से गुजर रही है जब उन्होंने 1990 में अपना फिल्मी सफर शुरू किया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed