फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pooja Bedi reveals crazy fan terrifying story bought her bikini wrote letters with blood made thousands calls

Crazy Fan: इस अभिनेत्री की दीवानगी में फैन ने पार कीं हदें, कभी किए हजारों फोन तो कभी खून से लिखीं चिट्ठियां

Sat, 15 Feb 2025 02:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Feb 2025 02:19 PM IST
सार

Crazy Fan: 90 के दशक की एक अभिनेत्री ने बोल्डनेस के जरिए फैंस के बीच खास पहचान बनाई थी, लेकिन उनके हजारों-लाखों फैंस में से एक फैन ऐसा भी था, जिसने उनके लिए पागलपन और दीवानगी की हदें पार कर दी थीं।
 

विज्ञापन
Pooja Bedi reveals crazy fan terrifying story bought her bikini wrote letters with blood made thousands calls
बॉलीवुड अभिनेत्री - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

90 के दशक की एक अभिनेत्री ने दर्शकों के बीच अपनी बोल्ड तस्वीरों और बोल्ड लुक से पहचान बनाई थी, जिस कारण उस अभिनेत्री के दीवाने भी कम नहीं थे। फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक क्रेजी फैन इस अभिनेत्री का भी था, जो उन्हें खून की चिट्ठियां लिखा करता था। यहां तक कि उस फैन ने अभिनेत्री की बिकिनी तक खरीद ली थी। हम बात कर रहे हैं अपनी बोल्डनेस से लोगों को दीवाना बना चुकीं अभिनेत्री पूजा बेदी की।

विज्ञापन

बोल्ड सीन्स से मचाया धमाल
90 के दशक में कबीर बेदी के बेटी पूजा बेदी ने फिल्मों में अपनी बोल्डनेस से खूब धमाल मचाया। उन्होंने 'विषकन्या' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा, जो 1991 में रिलीज हुई थी। अभिनेत्री ने अपने करियर में ज्यादा फिल्में तो नहीं कीं, लेकिन वह बोल्ड सीन्स की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती थीं। फिल्म 'विषकन्या' में अभिनेत्री ने काफी बोल्ड सीन्स दिए थे। यही वजह रही कि उनके पास तगड़ी फैन फॉलोइंग रही, लेकिन उन्हीं में से एक क्रेजी फैन भी था, जिसका दिलचस्प किस्सा खुद अभिनेत्री ने साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pooja Bedi reveals crazy fan terrifying story bought her bikini wrote letters with blood made thousands calls
पूजा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

दिन में किए हजारों कॉल
दरअसल, कुछ समय पहले पूजा बेदी कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने इस क्रेजी फैन का किस्सा भी सुनाया। कपिल शर्मा शो में पूजा ने एक ऐसे लड़के के बारे में बात की, जो उनके घर में घुस आया था। उन्होंने इस स्थिति को डरावना बताया और कहा कि वह उन्हें दिन में हजारों बार फोन करता था। उसे उनका नंबर कैसे मिला, यह उनके लिए रहस्य था।

विज्ञापन

इस वजह से फैन ने खरीदी पूजा की बिकिनी
वह फैन अभिनेत्री को खून से लिखी हुईं चिट्ठियां भी भेजा करता था, जिसके बाद परेशान होकर पूजा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। अभिनेत्री ने बताया था कि लुटेरा में मेरी बिकिनी नीलाम हुई तो उसे क्रेजी फैन ने खरीद लिया। जब उससे पूछा गया कि उसने बिकिनी क्यों खरीदी तो फैन ने कहा कि अगर अभिनेत्री को गले नहीं लगा सकता तो मैं पूजा की बिकिनी को तो गले लगा सकता हूं।' एक बार वह फैन हाथों में बिकिनी लिए पूजा के घर पहुंच गया, जहां अभिनेत्री ने उसे बैठाया और शांति से समझने की कोशिश की, लेकिन फिर भी फैन नहीं माना और तब तक अभिनेत्री को परेशान किया, जब तक की उनकी शादी नहीं हो गई।

फरहान फर्नीचरवाला से पूजा ने रचाई थी शादी
पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला ने 6 मई 1994 को शादी की। शादी से पहले दोनों ने साढ़े तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया। अभिनेत्री ने कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपना लिया, ताकि उसके बच्चों का जीवन बेहतर हो सके। 12 साल साथ रहने के बाद आखिरकार यह जोड़ी टूट गई। 14 फरवरी, 2003 को उन्होंने अपने तलाक की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed