महाराष्ट्र: रेव पार्टी में ड्रग्स के नशे में झूमते मिले कलाकार और कोरियोग्राफर्स, पुलिस ने हिरासत में लिए 22 लोग
- पुलिस ने पार्टी में छापा मारकर बरामद किए ड्रग्स
- 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
- हिरासत में लिए गए लोगों में कई सितारे और कोरियोग्राफर शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र से हाल ही में ड्रग्स मामले को लेकर ताजा खबर सामने आ रही है। पुलिस ने एक पार्टी पर छापा मारा और 22 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इन 22 लोगों में कई कलाकार और कोरियोग्राफर शामिल हैं जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। टीम ने इस पार्टी में से ड्रग्स और कुछ रुपये बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों की मेडिकल जांच की जा रही है। नासिक ग्रामीण पुलिस ने बताया है कि वो अभी डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं।
Maharashtra: Police raided a party & took 22 people including actors, choreographers into custody. The team recovered drugs & cash from the spot. Detainees are undergoing medical examination. Details awaited: Nashik Rural Police
— ANI (@ANI) June 27, 2021
बता दें कि बॉलीवुड और ड्रग्स का पुराना नाता रहा है। पिछले कुछ समय से ड्रग्स मामले पर कई खुलासे होने के बाद पुलिस की अब सभी सितारों पर पैनी नजर है। अब ड्रग्स मामले को लेकर पुलिस पहले से ज्यादा सख्त और सतर्क हो गई है। पुलिस ने कई बार बॉलीवुड के कई कलाकारों को ड्रग्स के साथ पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस की एक टीम ने अभिनेत्री नायरा नेहल शाह को गिरफ्तार किया था। उनके जन्मदिन की पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हो रहा था।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ड्रग्स का मामला सामने आया था और एनसीबी ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से एनसीबी और पुलिस लगातार जांच में जुटी है। एनसीबी सुशांत से जुड़े मामले में कई ड्रग्स पैडलर की गिरफ्तारी भी कर चुकी हैं। इनमें से कई ड्रग्स पैडलर वो थे जो पैसे लेकर बॉलीवुड सेलेब्स को ड्रग्स दिया करते थे।