{"_id":"b381b1e339e0530ff9e74dbc4fc9fbeb","slug":"police-in-salman-khan-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के घर आधी रात पहुंची पुलिस ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के घर आधी रात पहुंची पुलिस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Nov 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान के घर दीवाली की आधी रात को पुलिस पहुंच गई। हालांकि मामला बिना विवाद के निपट गया।
विज्ञापन
सलमान खान के घर दीवाली के दिन जश्न हो रहा है। इस जश्न में सलमान का लगभग पूरा परिवार शामिल था। यहां अरबाज और सोहेल के अलावा मल्लिका और सीमा खान भी थीं।
जश्न की इस पार्टी में उस वक्त खलल पड़ गया जब पुलिस आधी रात के बाद उनके घर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि उनकी पडोसियों ने सलमान के घर बज रहे तेज म्यूजिक पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
उनकी कंपलेन के बाद ही पुलिस वहां मौके पर पहुंची थी। हालांकि यहां बात का बतंगड़ नहीं बना। और पुलिस की दखल देते ही सलमान के घर तेज आवाज में बज रहे म्यूजिक को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
सेलिब्रेटी के घर तेज आवाज में म्यूजिक बजने और पडोसियों द्वारा उसकी शिकायत के किस्से पहले भी मुंबई में हो चुके हैँ।