फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Police Held 24 year old song writer for sending threat messages to Salman Khan

Salman Khan: पुलिस ने 24 वर्षीय गीतकार को किया गिरफ्तार, सलमान खान के लिए धमकी भरे संदेश भेजने का आरोप

Tue, 12 Nov 2024 09:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Nov 2024 09:35 PM IST
सार

सलमान खान को धमकी देने के मामले में पुलिस ने कर्नाटक से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि मशहूर होने के लिए इस शख्स ने यह कदम उठाया था।

विज्ञापन
Police Held 24 year old song writer for sending threat messages to Salman Khan
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

एक उभरते गीतकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर सलमान खान को कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भेजने और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर उनसे पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप हैं।
विज्ञापन

पुलिस को मिले थे धमकी भरे संदेश

पुलिस ने दावे के मुताबिक कर्नाटक के रायचूर से पकड़ा गया सोहेल पाशा अपने लिखे एक गीत को मशहूर करना चाहता था, इसी वजह से उसने यह तरीका अपनाया। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर 7 नवंबर को कई संदेश आए, जिसमें कहा गया था कि संदेश भेजने वाला बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। इस संदेश में चेतावनी दी गई थी कि अगर सलमान खान ने पांच करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया नंबर ट्रैक

भेजने वाले ने चेतावनी दी कि वह 'मैं सिकंदर हूं' गीत के लेखक को भी मार देगा। इन संदेशों के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा सक्रिय हो गई और उसने रायचूर में उस मोबाइल नंबर को ट्रैक किया। अधिकारी के मुताबिक एक टीम कर्नाटक भेजी गई और नंबर के मालिक व्यंकटेश नारायण से पूछताछ की गई। हालांकि, व्यंकटेश नारायण के मोबाइल फोन में इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। पुलिस ने पाया कि उसके फोन पर व्हाट्सएप इंस्टॉलेशन ओटीपी आया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि 3 नवंबर को एक अजनबी व्यक्ति उसके पास बाजार में आया था और उसने व्यंकटेश से फोन से कॉल करने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन

मानवी गांव से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि उस व्यक्ति ने व्यंकटेश के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ओटीपी प्राप्त किया और फिर मोबाइल पर व्हाट्सएप इंस्टॉल किया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रायचूर के पास मनावी गांव में सोहेल पाशा को पकड़ा।

वर्ली पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने जानकारी दी कि धमकी देने वाला 'मैं सिकंदर हूं' गाने का लेखक निकला। पूछताछ में उसने कहा कि वह इस गाने को मशहूर बनाना चाहता था और इसलिए उसने एक मशहूर व्यक्ति को धमकी भरे संदेश में इसे शामिल करने की चाल चली। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि सोहेल पाशा को मुंबई लाकर आगे की जांच के लिए वर्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।
Mithun Chakraborty: झारखंड रोड शो में चोरी हो गया मिथुन चक्रवर्ती का पर्स, बोले- 'जिसने बटुआ चुराया है...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed