फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pm narendra modi gets nomination for grammy 2024 for song abundance in millets

Grammy Awards 2024: पीएम मोदी की कलम का कमाल, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुआ ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’

Sat, 11 Nov 2023 12:45 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 11 Nov 2023 12:45 AM IST
सार

ग्रैमी अवॉर्ड 2024 के बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस श्रेणी में एबंडेंस इन मिलेट्स गीत को नामांकित किया गया है, ये वही गीत है जिसे लिखने में पीएम मोदी ने फालू और उनके पति गौरव शाह का सहयोग किया था।

विज्ञापन
Pm narendra modi gets nomination for grammy 2024 for song abundance in millets
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रैमी अवॉर्ड 2024 के बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस श्रेणी में एबंडेंस इन मिलेट्स गीत को नामांकित किया गया है, ये वही गीत है जिसे लिखने में पीएम मोदी ने फालू और उनके पति गौरव शाह का सहयोग किया था। जी हां, शुक्रवार को आए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 की लिस्ट में 'एबंडेंस इन मिलेट्स' का भी नाम है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगर फाल्गुनी शाह और गौरव शाह के साथ इस गाने को लिखा है। ऐसा पहली बार है जब किसी राजनेता को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी नॉमिनेशन में जगह मिली हो। इस गाने में मिलेट्स फूड यानी बाजरा की खेती और अनाज के तौर पर इसकी उपयोगिता के बारे में बात की गई है।

विज्ञापन

पीएम मोदी के सुझाव पर वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ के तौर पर मनाया जा रहा है। पीएम मोदी लगातार देश के मोटे अनाजों को भोजन का मुख्य अंग बनाने पर जोर देते रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने दुनिया को मोटे अनाज के फायदों से परिचित कराने के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह के साथ एक गीत लिखा था। अबंडेंस इन मिलेट्स गीत को ग्रैमी अवार्ड के बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस श्रेणी में नामांकित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pm narendra modi gets nomination for grammy 2024 for song abundance in millets
पीएम मोदी - फोटो : social media

अबंडेंस इन मिलेट्स गीत 16 जून को रिलीज हुआ था। इस गीत के रिलीज होने से पहले खुद फाल्गुनी शाह ने ये बताया कि ये गीत पीएम मोदी ने मेरे और मेरे पति गौरव शाह के साथ मिलकर लिखा है। उन्होंने बताया था कि यह गीत अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें पीएम मोदी भी नजर आए हैं। फालू के मुताबिक इस गीत की रचना दुनिया में भुखमरी को कम करने और अत्यंत पोषक अनाज की महत्ता को को बताने और जागरुकता बढ़ाने के लिए की गई थी।

विज्ञापन

ऐसा पहली बार है जब किसी राजनेता…खासकर किसी देश के प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी नॉमिनेशन में जगह मिली हो। ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ का हिंदी में मतलब “बाजरा में प्रचुरता” से है। ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ का म्यूजिक वीडियो भारत में बाजरा की खेती को दिखाता है। इसमें यह दर्शाया गया है कि बाजरा कैसे भूख को मिटाने में अहम हो सकता है। बाजरा, एक मोटा अनाज होता है और प्रधानमंत्री मोदी दुनियाभर के देशों को मोटा अनाज उगाने व खाने के लिए कई बार कह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दिल सहित शरीर पर भी लिखा है इन सितारों के पार्टनर का नाम, खुलेआम करते हैं टैटू को फ्लॉन्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed