Trailer Review: पीएम मोदी की दमदार शख्सियत को ओढ़ कर भी फीके दिखे विवेक ओबरॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु' से शुरू हुआ प्रधानमंत्रियों पर फिल्म बनाने का नया सिलसिला 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से होता हुआ देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक आ पहुंचा है। एक गरीब घर में जन्मे, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जरिए समाज सेवा करने वाले और हिंदुत्व व राष्ट्रवाद को सवा सौ करोड़ की आबादी वाले देश में राजनीति की मुख्यधारा बनाने वाले नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म बनी है 'पीएम नरेंद्र मोदी।'
डिजिटल रिव्यू: पीएम नरेंद्र मोदी (ट्रेलर)
कलाकार: विवेक ओबेरॉय, मनोज जोशी, दर्शन कुमार, बरखा सेनगुप्ता, जरीना वहाब, प्रशांत नाराणयन, यतिन कार्येकर।
निर्देशक: ओमंग कुमार
बैनर: लीजेंड ग्लोबल स्टूजियोज
किसी भी तरह फिल्म को आम चुनाव 2019 के पहले चरण से पहले रिलीज कर देने की हड़बड़ी फिल्म के ट्रेलर में साफ देखी जा सकती है। विवेक ओबेरॉय को हिंदी सिनेमा ने उनके चंदू नागरे के किरदार को लेकर सिर आंखों पर बिठाया था। वैसा दमदार किरदार विवेक को फिर किसी निर्देशक ने नहीं दिया। इस फिल्म में निर्देशक ओमंग कुमार के हाथ में वैसे भी कुछ नहीं है क्योंकि फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर का क्रेडिट भी निर्माता संदीप सिंह ने अपने पास रखा है। फिल्म की दिक्कत यही है कि विवेक किसी कोने से मोदी की दमदार शख्सियत के करीब भी नहीं फटक पाते हैं।