फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Plea Against Film Dream Girl 2 Dismissed HC Says Copyright cant Be Claimed On Common Themes

Film Dream Girl 2: हाई कोर्ट ने फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के खिलाफ याचिका खारिज की, कॉपीराइट से जुड़ा है मामला

Wed, 06 Aug 2025 10:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 06 Aug 2025 10:36 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को एंटरटेन किया लेकिन इसके बाद यह एक विवाद में घिर गई। फिल्म पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगा। यह केस कोर्ट में भी पहुंचा। अब कोर्ट ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ के खिलाफ दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Plea Against Film Dream Girl 2 Dismissed HC Says Copyright cant Be Claimed On Common Themes
फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को आयुष्मान खुराना की हिंदी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। जिस राइटर ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाकर याचिका दायक की थी, उसे कोर्ट ने आदेश दिया है कि वह प्रोड्यूसर एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स को, फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के राइटर, डायरेक्टर समेत पांच लोगों को 2-2 लाख रुपये का भुगतान करेगा।

विज्ञापन

एक जैसे स्टोरी पर कॉपीराइट का केस नहीं बनता है 
पीटीआई के अनुसार जज आर. आई. छागला ने कहा कि एक जैसी कहानी के लिए कॉपीराइट का केस नहीं बनता है। यही कारण है कि राइटर आशिम बागची द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। आशिम बागची से कोर्ट ने कहा कि वह एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स को, फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के राइटर, डायरेक्टर समेत पांच लोगों को कुल 10 लाख रुपये का भुगतान करेंगे।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Mohammed Rafi: पर्दे पर दिखेगी सुरों के जादूगर रफी की कहानी, आयुष्मान खुराना करेंगे बायोपिक में लीड रोल? 
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्म का दिया गया उदाहरण 
जज छागला ने 1993 की हॉलीवुड फिल्म 'मिसेज डाउटफायर' का हवाला दिया। इस हॉलीवुड फिल्म में भी वैसे ही किरदार का इस्तेमाल किया गया था, जैसे 'ड्रीम गर्ल 2' की कहानी में किया गया है। ऐसे में आशिम बागची की याचिका का दावा सही नहीं माना जाएगा। आशिम बागची ने दावा किया था कि 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की कहानी 2007 में उनकी लिखी कहानी की नकल है। यही कारण है कि साल 2023 में भी हाई कोर्ट ने फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार किया था। कोर्ट ने उस वक्त कहा था कि आशिम बागची ने आखिरी समय में अदालत से संपर्क किया था। अब राइटर आशिम बागची की याचिका को खारिज ही कर दिया गया है। कोर्ट का कहना है कि याचिका दाखिल करने वाला शख्स ऐसे मामले में कॉपीराइट का अधिकार मांग रहा है जिसमें कोई कॉपीराइट का इश्यू बनता ही नहीं है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि आशिम बागची और ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कहानी में फर्क है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed