फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   PK speak Bhojpuri actor

पीके में भोजपुरी बोलते नजर आएंगे आमिर खान

Wed, 26 Nov 2014 10:44 AM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
 PK speak Bhojpuri actor
राजकुमार हीरानी की फिल्म 'पीके' में आमिर खान भोजपुरी बोलते नजर आयेंगे। यह बातें फिल्म 'पीके' में आमिर को भोजपुरी सिखाने वाले टीवी लेखक शांति भूषण ने बताई हैं। उन्होंने ही फिल्म के लिए आमिर को इस भाषा की बारीकियां समझाई है।
विज्ञापन


भोजपुरी सिखाने के अलावा उन्होंने आमिर को दो महीने उनके घर पर उच्चारण की ट्रेनिंग भी दी।
शांति भूषण कहते हैं, "एक दिन अचानक मेरे पास राजकुमार हिरानी का फ़ोन आया और मुझसे पूछा कि क्या आप आमिर को भोजपुरी सिखाएंगे? बस वो दिन है और आज का दिन है मैं उन दिनों को नहीं भूलता।"
विज्ञापन


आमिर खान के बारे में उनसे जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आमिर खान बहुत ही सामान्य शख़्स हैं और मुझे लगा ही नहीं कि मैं एक स्टार के साथ हूं। कभी-कभी तो वो इतनी ज़्यादा मेहनत करते थे कि मैं परेशान हो जाता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

आज वो सिर्फ फिल्मों में नौकर, माली, सब्जी वाला की भाषा बनकर रह गई। पर पीके में आमिर भोजपुरी बोलते नजर आयेंगे।

आमिर का था भोजपुरी का आइडिया

 PK speak Bhojpuri actor

आमिर को विचार आया था कि किरदार को भोजपुरी भाषा दी जाए, जिससे ये मजेदार बने और लोग इसे आसानी से समझ भी सकें।

शांति भूषण बताते हैं कि इस ट्रेनिंग के दौरान आमिर खान का कहना था कि कितना अच्छा होता अगर फ‌िल्मों में काम करने से पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक बार घूम लेते।

शांति भूषण अपनी बात खत्म करते हुए कहते हैं, "देर आए लेकिन दुरुस्त आए, और अबकी बार ऐसे आए की सब टुकुर-टुकुर देखते रह जाएँगे फ‌िल्म पीके में।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed