फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pk new song launch

विवादः संजय दत्त ने आमिर खान को कहा 'ठर्की'

Sat, 08 Nov 2014 03:14 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
pk new song launch

संजय दत्त और आमिर खान आगामी फिल्म 'पीके' में एक साथ नजर आने वाले हैं। पहले आमिर ने जहाँ इस फिल्म के पोस्टर से काफी ध्यान आकर्षित किया, वहीं टीज़र भी काफी मजेदार था, जिसे काफी पसंद किया गया। लेकिन अब आमिर खान इस फिल्म के गाने से भी दर्शकों के सामने होंगे जिसमें संजय दत्त ने उन्हें ठर्की छोकरा कह कर बुलाया है।

विज्ञापन


फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपनी आने वाली इस फिल्म का पहला गाना दिल्ली में जारी करने का फैसला किया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में की गई है।
विज्ञापन


फिल्म का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। अभिनेता आमिर खान सहित फिल्म की पूरी टीम गाने 'ठर्की छोकरों' के लॉन्च के लिए दिल्ली में मौजूद रहेगी।

क्यों कहा है ऐसा?

pk new song launch

​इस गाने में संजय दत्त ने आमिर खान को 'ठर्की छोकरा' कहकर संबोधित किया है। राजकुमार ने गाने को राजस्थानी रंग देने के लिए राजस्थानी गायक स्वरूप खान से यह गीत गवाया है।

फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, दिल्ली में फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने वहां बहुत मस्ती की थी और इसलिए राजकुमार यह गाना दिल्ली में जारी करना चाहते थे।​​ 'पीके' का पहला गाना दिल्ली में राजकुमार हिरानी, आमिर खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की मौजूदगी में जारी किया जाएगा।​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed