{"_id":"41a30626-4f1b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"people-wants-salman-marry-to-katrina","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग चाहते हैं कि कैटरीना से शादी करें सलमान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लोग चाहते हैं कि कैटरीना से शादी करें सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Dec 2012 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की शादी, चर्चा का राष्ट्रीय विषय बन चुकी है। सलमान किससे शादी करें इसके लिए अब सर्वे होने शुरू हो गए हैं। हाल ही में एक कंपनी द्वारा सलमान खान की शादी के लिए सर्वे कराया गया। सर्वे में पूछा गया कि सलमान के लिए उपयुक्त पत्नी कौन होगी। सर्वे के रिजल्ट बताते हैँ कि सलमान खान की पत्नी के रूप में कैटरीना कैफ सबसे बेहतर होंगी।
विज्ञापन
एक मैट्रोमॉनियल वेबसाइट द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक 68.84 लोगों ने कैटरीना को सलमान के लिए सबसे उपयुक्त पत्नी चुना है। वेबसाइट 'शादी डॉट कॉम' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक 21,000 लोगों में से लगभग 70 फीसदी ने माना कि कैटरीना कैफ, सलमान के लिए सबसे आदर्श पत्नी साबित होंगी।
विज्ञापन
इस सर्वेक्षण में शामिल 62 फीसदी भारतीय मर्द चाहते हैं कि सलमान कभी शादी न करें जबकि 60.37 फीसदी महिलाएं चाहती हैं कि सलमान जल्द से जल्द विवाह बंधन में बंध जाएं। दक्षिण भारत के लोगों की राय थोड़ी अलग है। दक्षिण भारत के ज्यादातर प्रतिभागी फिल्म 'दबंग' में सलमान की पत्नी की भूमिका निभाने वाली सोनाक्षी सिन्हा को उनकी असल जिंदगी की हमसफर के रूप में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
जबकि, उत्तर भारत के प्रतिभागी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री असिन को सलमान की पत्नी के रूप में देखना चाहते हैं। सर्वेक्षण का ओवरऑल रिजल्ट बताता है कि सबसे ज्यादा लोग चाहते हैं कि कैटरीना कैफ सलमान की पत्नी बनें। अब देखना यह है कि सलमान इस सर्वेक्षण की बात से सहमत होते हैं या नहीं। फिर वह सहमत होते हैं तो कैटरीना उनसे शादी करने के लिए राजी होती हैं या नहीं।