फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pen India Managing director Jayantilal Gada gave free permission to re telecast Mahabharata on doordarshan

देशहित की बात चलते ही जयंतीलाल गडा ने दी महाभारत के प्रसारण को हरी झंडी, सारे सौदों को किया किनारे

Wed, 01 Apr 2020 05:50 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 01 Apr 2020 05:50 PM IST
सार

  • धारावाहिकों में से महाभारत का प्रसारण दूरदर्शन पर करने की कोशिश सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी कोरोना संकट के पहले से कर रहे थे
  • ये अधिकार सिर्फ एक बार के प्रसारण के लिए ही दिए गए बताए जा रहे हैं

विज्ञापन
Pen India Managing director Jayantilal Gada gave free permission   to re telecast Mahabharata on doordarshan
Jayantilal Gada - फोटो : social media

विस्तार

लॉक डाउन के दौरान लोगों का ध्यान न्यूज चैनलों से हटाने और लगातार बढ़ रहे मानसिक अवसाद को रोकने के लिए ही दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत धारावाहिकों का प्रसारण शुरू किया है। इसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। दूरदर्शन और दूरदर्शन भारती की दर्शक संख्या में इन दोनों धारावाहिकों का प्रसारण शुरू होने के बाद 50 से 65 फीसदी उछाल आया है।

विज्ञापन


दिलचस्प तथ्य ये है कि इन दोनों धारावाहिकों में से महाभारत का प्रसारण दूरदर्शन पर करने की कोशिश सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी कोरोना संकट के पहले से कर रहे थे। कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इसका प्रसारण आनन फानन में शुरू हो गया। कालजयी धारावाहिक महाभारत को किसी चैनल पर प्रसारित करने अधिकार इसे बनाने वाली कंपनी बीआर फिल्म्स ने 1988 में इसके पहले प्रसारण के वक्त दूरदर्शन को दिए थे।
विज्ञापन


लेकिन, ये अधिकार सिर्फ एक बार के प्रसारण के लिए ही दिए गए बताए जा रहे हैं। दोनों कंपनियों के बीच हुए करार की जानकारी तो सार्वजनिक नहीं हो सकी है लेकिन बताया जा रहा है कि महाभारत को फिर से दिखाने के लिए दूरदर्शन के कुछ अधिकारी इसके डिजिटल अधिकार रखने वाली कंपनी पेन इंडिया के संपर्क में पिछले कई महीनों से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के प्रबंध निदेशक जयंती लाल गडा के करीबी सूत्र बताते हैं कि जिन हालात में देश इस समय है उस समय लोगों को घर में शांतचित्त बनाए रखना भी किसी सेवा से कम नहीं है। ये पूछे जाने पर कि महाभारत जैसे किसी धारावाहिक के एपीसोड की टेलीकास्ट फीस आज के हिसाब से कम से कम 25 लाख रुपये तो होगी ही, तो पेन इंडिया ने इस बारे में क्या कोई करार दूरदर्शन से किया है, कंपनी के सूत्र बताते हैं कि ऐसी सौदेबाजी कंपनी की प्रतिनिधियों की दूरदर्शन के अधिकारियों से काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन, जब कोरोना संकट आया और देश के सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर उनसे इसमें मदद करने को कहा तो पेन इंडिया के प्रबंध निदेशक जयंती लाल गडा ने तुरंत इसकी इजाजत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed