फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   peddi vs hai jawani toh ishq hona hai box office collection of ramcharan and varun dhawan film

Box Office Collection: कम कमाई के बाद भी 'पेद्दी' का जलवा बरकरार, 50 करोड़ पार हुई वरुण-मृणाल की फिल्म

Sat, 20 Jun 2026 08:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Jun 2026 08:17 PM IST
सार

Box Office Collection: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' का कलेक्शन अब भी वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को पछाड़ रहा है। हालांकि 'पेद्दी' की कमाई में भी पहले से काफी गिरावट देखने को मिली है। जानें शनिवार को कैसा रहा इन दोनों फिल्मो का कलेक्शन?

विज्ञापन
peddi vs hai jawani toh ishq hona hai box office collection of ramcharan and varun dhawan film
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामचरण की फिल्म 'पेद्दी' को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा का समय बीत चुका है। मगर फिल्म फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वहीं वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी को इश्क होना है' की कमाई का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। जानें कितनी रही इन फिल्मों की शनिवार की कमाई...
विज्ञापन

peddi vs hai jawani toh ishq hona hai box office collection of ramcharan and varun dhawan film
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X
क्या 'पेद्दी' के लिए शुभ रहा शनिवार?
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म 'पेद्दी' ने दो हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। मगर शनिवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। फिल्म का 17वें दिन का कलेक्शन अब तक 1 करोड़ रुपए रहा। इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 230.76 रुपये हो चुका है।

'पेद्दी' की अब तक की कमाई
  • रामचरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' 4 जून 2026 को रिलीज हुई थी।  
  • सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 51 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले हफ्ते फिल्म ने 193.55 करोड़ की कमाई की। 
  • दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। इसने दूसरे हफ्ते 34.45 करोड़ की रकम जुटाई। 
  • अब तीसरे हफ्ते शुक्रवार और शनिवार मिलाकर फिल्म ने 2.76 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
  • अब फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 230.76 रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

peddi vs hai jawani toh ishq hona hai box office collection of ramcharan and varun dhawan film
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : X
16वें दिन कितना रहा 'है जवानी तो इश्क होना है' का कारोबार?
वरुण धवन की फिल्म  'है जवानी तो इश्क होना है' शुरू से ही धीमी कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पचास करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने जहां शुक्रवार को सिर्फ 40 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं शनिवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 33 लाख रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। 
इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 50.13 करोड़ रुपये हो चुका है।
 
'है जवानी तो इश्क होना है' की अब तक की कमाई
  • वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज हुई थी।  
  • सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले हफ्ते में यह फिल्म मात्र 37.70 करोड़ की कमाई ही कर सकी। 
  • दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और यह मात्र 11.70 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाई। 
  • अब तीसरे हफ्ते शुक्रवार और शनिवार मिलाकर फिल्म ने 73 लाख रुपये ही कमाए हैं।
  • अब तक 16 दिनों में 'है जवानी तो इश्क होना है' ने कुल 50.03 करोड़ रुपये कमा लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed