फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Payal Kapadia Win Best Director Trophy For All We Imagine As Light National Society Film Critics Awards 2024

Payal Kapadia: पायल को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड, फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को क्रिटिक्स ने सराहा

Sun, 05 Jan 2025 04:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 05 Jan 2025 04:58 PM IST
सार

निर्देशक पायल कपाड़िया इन दिनों अपनी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड नेशनल सोसाइटी ऑफ फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से मिला है। इसके अलावा भी पायल की फिल्म कई अवॉर्ड्स पाने की लिस्ट में शामिल है। 

विज्ञापन
Payal Kapadia Win Best Director Trophy For All We Imagine As Light National Society Film Critics Awards 2024
पायल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हो चुकी हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में खूब तारीफें बटोरने और अवॉर्ड जीतने के बाद यह फिल्म गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स पाने की दौड़ में शामिल है। हाल ही में पायल कपाड़िया को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड नेशनल सोसाइटी ऑफ फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से मिला है।

विज्ञापन

Payal Kapadia Win Best Director Trophy For All We Imagine As Light National Society Film Critics Awards 2024
फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिटिक्स की मिली है सराहना 
पायल कपाड़िया को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड नेशनल सोसाइटी ऑफ फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से मिला है तो इसका मतलब है कि उनकी फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा पसंद किया गया है। यह फिल्म शुरुआत से ही प्रशंसकों के साथ आलोचकों को भी पसंद आई है। फिल्म की कहानी की बात की जाए तो इसमें मुंबई के बैकड्रॉप को लेकर आम महिलाओं के संघर्ष और जीवन को बहुत ही उम्दा तरीके से दिखाया गया है। पायल का डायरेक्शन भी बिल्कुल हटकर है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में कनी कुश्रुति, दिव्या प्रभा, छाया कदम जैसी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। इन सभी ने अपनी रोल को बहुत ही उम्दा तरीके से पर्दे पर निभाया है। खासकर कनी और दिव्या का काम दर्शकों को खूब भाया है।

All We Imagine As Light: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट', पायल कपाड़िया ने जाहिर की खुशी 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब ग्लोडन ग्लोब का इंतजार 
अब 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भी भारतीय दर्शकों की नजर पायल कपाड़िया की फिल्म पर टिकी हुई है। फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को अवॉर्ड मिले, ऐसा हर मूवी लवर की ख्वाहिश है। दरअसल, पायल की फिल्म को आस्कर में नॉमिनेट होने का मौका नहीं मिला था, ऐसे में भारतीय सिनेप्रेमी चाहते हैं कि 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म  'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' अवॉर्ड जरूर जीत जाए।

82nd Golden Globe Awards: जाने कब-कहां देख सकेंगे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड? पायल कपाड़िया की फिल्म को लेकर उम्मीद 

विज्ञापन

दो कैटेगिरी में नॉमिनेशन 
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ का नॉमिनेशन दो कैटेगिरी में हुआ है, एक बेस्ट डायरेक्टर और दूसरी बेस्ट मोशन पिक्चर (नॉन इंग्लिश लैंग्वेज)। यह अवॉर्ड्स फंक्शन 6 जनवरी 2024 को टेलीकास्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed