फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pawan singh Chhath geet Dhaile Narendra Modi Mathe Daurwa hit on social media

धमाल मचा रहा पीएम मोदी पर बना छठ पूजा का ये गाना, एक ही गाने से छा गए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह

Fri, 09 Nov 2018 04:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
Pawan singh Chhath geet Dhaile Narendra Modi Mathe Daurwa hit on social media
पवन सिंह - फोटो : screengrab from Song
देश विदेश में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के इलाकों में छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। छठ पूजा की तैयारी महीने भर से ही शुरू हो जाती है। वहीं 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की महिमा का गुणगान जितना किया जाए कम है।
विज्ञापन


छठ में गीतों का भी बहुत महत्व होता है। सालों से शारदा सिन्हा की आवाज में इन गीतों को दुनिया भर में सुना जा रहा है लेकिन इस पर्व के दौरान घरों में छठी मइया के गीत भी गाए जाते हैं और लगभग भोजपुरी के सभी गायक छठ पर्व के दौरान गाने बनाते हैं जो खूब सुने भी जाते हैं।
विज्ञापन

 

इन दिनों भोजपुरी के टॉप एक्टर और गायक पवन सिंह का छठ के मौके पर रिलीज हुआ गाना खूब सुना जा रहा है। गाने को सुनने वालों की संख्या 316,577 पहुंच गई है।

गाने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाया गया है। छठ के इस गाने को इन दिनों खूब सुना जा रहा है। गाने को गाया है पवन सिंह ने वहीं गीत लिखा है विनय बिहारी ने और गाने को संगीत दिया है ओम झा ने।

गाने के बोल हैं- छठी मइया होई जा सहइया...देसवा के होई कल्याण...धइलें नरेंद्र मोदी माथे दऊरवा...फिर से बनइहा परधान...। गाने का अर्थ है- अगर छठी मइया सहायक हो जाए तो देश का कल्याण हो जाएगा। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ मइया से फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां सुने गाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed