फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pawan kalyan mush awaited film hari har veera mallu glimpse GIF viral video fans reaction

Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीरा मल्लू' की पहली झलक आई सामने, पक्षी के साथ दिखे पवन कल्याण, फैंस का रिएक्शन

Fri, 16 May 2025 09:41 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 16 May 2025 09:41 AM IST
सार

Pawan Kalyan HHVM Glimpse GIF: पवन कल्याण की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' की झलक सामने आ चुकी है, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है।
 

विज्ञापन
pawan kalyan mush awaited film hari har veera mallu glimpse GIF viral video fans reaction
हरि हर वीरा मल्ली - फोटो : एक्स HHVMFilm

विस्तार

साउथ पावरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' भाग 1 की झलक इसके आधिकारिक सोशल अकाउंट पर साझा की गई है, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

 

पक्षी के साथ सामने आया GIF
'हरि हर वीरा मल्लू' एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'हरि हर वीरा मल्लू' के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक जीआईएफ शेयर किया गया है, जिसमें पवन की पीठ नजर आ रही है और एक बड़ा सा पक्षी उनके कंधे पर आकर बैठ जाता है, जैसे कि वह एक्टर का दोस्त हो। यह पंछी चील है या बाझ यह समझना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि जीआईएफ में सामने की झलक नहीं दिखाई गई है। इस छोटे से जीआईएफ की झलक पाकर पवन के फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं। इस खास झलक के साथ कोई भी कैप्शन नहीं लिखा है बस आग, धनुष-तीर, तलवार और एक पक्षी की इमोजी बनी हुई है और साथ ही लिखा है #HariHaraVeeraMallu
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने दी प्रतिक्रिया
'हरि हर वीरा मल्लू' के इस GIF को अभी तक एक्स पर 344.1K लोगों ने देखा है। एक फैन ने लिखा, 'पवनोत्सवम शुरू-हरिहरवीरमल्लू', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत शानदार मजा आ गया', एक और फैन ने लिखा, 'सुपरहिट'
 
विज्ञापन

फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' (hari har veera mallu)
'हरि हर वीरा मल्लू' का निर्देशन कृष जगरलामुडी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है। इसकी पटकथा जगरलामुडी और साईं माधव बुर्रा ने मिलकर लिखी है। यह फिल्म महान डाकू वीरा मल्लू के जीवन को दर्शाती है। कथित तौर पर इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी और नोरा फतेही भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 17वीं शताब्दी के मुगल साम्राज्य पर आधारित है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed