फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pavan Malhotra Birthday Popular Roles Of Actors In Tv Serial And Film Career

Pavan Malhotra: ‘भाग मिल्खा भाग’ से लेकर ‘ओएमजी 2’ तक पवन ने निभाए कई दमदार किरदार, छोड़ी अभिनय की गहरी छाप

Wed, 02 Jul 2025 07:47 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 02 Jul 2025 07:47 AM IST
सार

Pavan Malhotra Birthday: छोटे पर्दे से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले पवन मल्होत्रा को फिल्मों में काम करते हुए भी एक लंबा वक्त गुजर गया है। आज इस उम्दा कलाकार का जन्मदिन (2 जुलाई 1958) है। इस मौके पर जानिए पवन मल्होत्रा के कुछ दमदार किरदारों के बारे में। 
 

विज्ञापन
Pavan Malhotra Birthday Popular Roles Of Actors In Tv Serial And  Film Career
पवन मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पवन मल्होत्रा करियर की शुरुआत से अभिनय में सक्रिय नहीं थे। पहले बतौर अस्टिटेंट उन्होंने फिल्म ‘गांधी (1982)’ में काम किया। इसके बाद ‘जाने भी दो यारो’ और ‘खामोश’ जैसी फिल्मों में प्रोडक्शन अस्टिटेंट के तौर पर काम किया। फिर दिल्ली में थिएटर से जुडे़, आखिरी में वह अभिनय में रम गए। टीवी पर सीरियल ‘नुक्कड़’ के जरिए वह काफी मशहूर हुए। अब तक पवन मल्होत्रा ने कई दमदार किरदार फिल्म और टीवी सीरियल्स में निभाए हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ किरदारों के बारे में। 

विज्ञापन

Pavan Malhotra Birthday Popular Roles Of Actors In Tv Serial And  Film Career
पवन मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@pavanrajmalhotra
भाग मिल्खा भाग में बने कोच
फरहान अख्तर स्टारर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग(2013)’ में पवन मल्होत्रा का किरदार ज्यादा बड़ा नहीं है, मगर वह अपने किरदार में अलग छाप छोड़ते हैं। फिल्म में उन्होंने मिल्खा सिंह के कोच गुरुदेव सिंह का किरदार निभाया था। मिल्खा को गाइड करने का, मोटिवेट करने का काम कोच गुरुदेव सिंह ही करते हैं।  

परदेस में शाहरुख के दोस्त का किरदार 
1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘परदेस’ में शाहरुख खान और महिला चौधरी लीड रोल में थे। इस फिल्म में पवन मल्होत्रा ने शाहरुख खान के दोस्त शराफत अली का किरदार निभाया था। यह किरदार भी दर्शकों को फिल्म के आखिर में याद रह जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pavan Malhotra Birthday Popular Roles Of Actors In Tv Serial And  Film Career
पवन मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@pavanrajmalhotra
ब्लैक फ्राइडे में टाइगर मेमन 
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ में कई उम्दा कलाकार थे। पवन मल्होत्रा ने ‘ब्लैक फ्राइडे’ फिल्म में टाइगर मेमन का किरदार निभाया था। मुंबई में हुए बम ब्लास्ट में इस शख्स का भी अहम रोल था। फिल्म में टाइगर मेमन का रोल पवन ने बखूबी निभाया था। 

डॉन में नारंग का किरदार 
2006 में फिल्म ‘डॉन- द चेज बिगिन्स अगेन’ में डॉन (शाहरुख खान) एक नेगेटिव रोल पवन ने निभाया था। उनके किरदार का नाम फिल्म में नारंग था। यह रोल भी काफी इंपैक्टफुल था।  
विज्ञापन

Pavan Malhotra Birthday Popular Roles Of Actors In Tv Serial And  Film Career
फिल्म 'फौजा' के लुक में पवन मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @pavanrajmalhotra
जब वी मेट में बने चाचा 
साल 2007 में फिल्म ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर के किरदार गीत के चाचा के रोल में पवन मल्होत्रा नजर आए। फिल्म में जब गीत घर वापस नहीं लौटती तो उसके चाचा हीरो यानी शाहिद कपूर के पास जाते हैं और गीत को घर वापस लाने की जिम्मेदारी देते हैं। 

इन फिल्मों-सीरियल में किए गए पसंद 
  • 2023 में एक हरियाणवी फिल्म ‘फौजा’ में पवन मल्हाेत्रा ने एक पिता का किरदार निभाया था। यह पिता अपने सपनों को पूरा करने के लिए बेटे की तरफ देखता है।
  • 2023 में ही फिल्म ‘ओएमजी 2’ में जज पुरुषोत्तम नागर का रोल किया है।
  • 2023 में ही फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में टीपी बिंदल का रोल पवन मल्होत्रा ने किया था। 
  • 1986 में सीरियल ‘नुक्कड़’ और ‘सर्कस’ में अपने उम्दा अभिनय से पवन मल्होत्रा ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed