फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pati Patni Aur Woh Do Director Mudassar Aziz Did Like Vulgar Joke Says Comedy Should Created From Situation

‘मुझे भद्दा मजाक पसंद नहीं’, मुदस्सर अजीज ने बताया कैसी होनी चाहिए अच्छी कॉमेडी फिल्म? कहा- राइटिंग का है खेल

Tue, 12 May 2026 10:24 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 12 May 2026 10:24 AM IST
सार

Mudassar Aziz On Comedy Movies: ‘पति पत्नी और वो दो’ के निर्देशक मुदस्सर अजीज ने बताया कि उनके लिए कॉमेडी फिल्मों का मतलब क्या है? जानिए अच्छी कॉमेडी फिल्में बनाने का मुदस्सर ने बताया क्या फॉर्मूला…

विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh Do Director Mudassar Aziz Did Like Vulgar Joke Says Comedy Should Created From Situation
मुदस्सर अजीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्देशक मुदस्सर अजीज इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। यह 2019 में उनके ही निर्देशन में बनी ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है। फिल्म की कहानी इस बार अलग है। फिल्म की रिलीज से पहले मुदस्सर अजीज का कहना है कि वो परिस्थितियों से निकलने वाली कॉमेडी फिल्में बनाना चाहते हैं। मुदस्सर का कहना है कि उनके लिए कॉमेडी का मतलब है गंभीर मुद्दों पर कटाक्ष करना, न कि भद्दे मजाक का सहारा लेना।

विज्ञापन

कॉमेडी भद्दे मजाक से नहीं बल्कि हालातों से पैदा होनी चाहिए
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए मुदस्सर अजीज ने अपनी कॉमेडी फिल्मों के बारे में कहा कि मैं इस बात को लेकर बहुत सतर्क रहता हूं कि कॉमेडी किसी भद्दे मजाक से नहीं, बल्कि हालातों से पैदा होनी चाहिए। 'खेल खेल में' जैसी फिल्म का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें बेवफाई का मजाक उड़ाया गया था, लेकिन स्थिति को हल्के में नहीं लिया गया।

विज्ञापन


भद्दे मजाक को लेकर उनका कहना है कि मुझे ऐसी शैली पसंद नहीं आती। मैं खुद को इतना बड़ा नहीं समझता कि यह कह सकूं कि ऐसी फिल्में बननी चाहिए या नहीं। जो बनाते हैं, बनाते हैं। लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे यह पसंद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Pati Patni Aur Woh Do Director Mudassar Aziz Did Like Vulgar Joke Says Comedy Should Created From Situation
मुदस्सर अजीज - फोटो : सोशल मीडिया

जो फिल्म मैं अपने परिवार के साथ नहीं देख सकता, उसे किसी को नहीं दिखा सकता
सिनेमा से अपने जुड़ाव और अपनी सोच को लेकर मुदस्सर ने कहा कि मैं मुंबई में पला-बढ़ा हूं और बचपन में साथ मिलकर फिल्में देखना एक अहम हिस्सा रहा है। मैं लिबर्टी सिनेमा, नॉवेल्टी सिनेमा, मराठा मंदिर और मिनर्वा सिनेमा जाया करता था। मुझे याद है कि उन सभी फिल्मों में मेरी मां और बड़ी बहन मेरे साथ जाया करती थीं।

आज मैं एक बेटी का पिता हूं इसलिए यह भी मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी है। जो फिल्म मैं अपने परिवार को नहीं दिखा सकता, उसे मैं बाहरी लोगों को दिखाने की उम्मीद भी नहीं करता। यह मेरे स्वभाव के खिलाफ है। शायद इसीलिए मैं फिल्में नहीं बनाता।

कॉमेडी फिल्मों में स्क्रिप्ट है किंग
कॉमेडी फिल्मों में मजबूत स्क्रिप्ट की बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि मैं ऐसी कॉमेडी फिल्में बनाना चाहता हूं, जिनमें स्क्रिप्ट का ही बोलबाला हो। इस जॉनर में अपनी प्रेरणा के बारे में बात करते हुए उन्होंने डेविड धवन की ‘साजन चले ससुराल’ का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक डेविड धवन की 'साजन चले ससुराल' है। उस आदमी ने कितनी खूबसूरती से स्क्रिप्ट में खुद को फंसा लिया था। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता, तो वे क्या करते? इसलिए आपको उस कॉमेडी को बनाने के लिए राइटिंग में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 

Pati Patni Aur Woh Do Director Mudassar Aziz Did Like Vulgar Joke Says Comedy Should Created From Situation
चालबाज और द डर्टी पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया

एक हीरोइन और तीन हीरो वाली फिल्में बनती रही हैं
'पति पत्नी और वो दो' में एक मेल एक्टर आयुष्मान खुराना और तीन हीरोइनें हैं। जब मुदस्सर से पूछ गया कि क्या एक एक्ट्रेस और तीन एक्टर्स वाली फिल्म संभव है? तो उन्होंने कहा कि मैंने एक दशक पहले 'हैप्पी भाग जाएगी' के साथ ऐसा किया था। मेरा मानना है कि हमारा समाज शिक्षित, सभ्य है और ईश्वर की कृपा से कम से कम इतनी सहनशील तो है कि ऐसी कहानी को देख, समझ और एंजॉय कर सके।

मैं आपको 'चालबाज' नाम की फिल्म याद दिलाता हूं। श्रीदेवी ने फिल्म में शानदार अभिनय किया है। उस दौर के दो सबसे बड़े सुपरस्टार - सनी देओल और रजनीकांत - सेकंड लीड में ही हैं। विद्या बालन भी 'द डर्टी पिक्चर' में तीन एक्टर्स के साथ मुख्य भूमिका में थीं।

तो हम ऐसी फिल्में क्यों नहीं बना सकते? बात कहानियों की है। बात दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने की है। हमें ऐसी कहानियों की ओर बढ़ना चाहिए जो दर्शकों से अधिक जुड़ें, न कि किसी एक खास वर्ग के लिए। हमें जनमानस के लिए फिल्में बनानी चाहिए।

Pati Patni Aur Woh Do Director Mudassar Aziz Did Like Vulgar Joke Says Comedy Should Created From Situation
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया
15 मई को रिलीज होगी ‘पति पत्नी और वो दो’
मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह प्रमुख भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म की बाकी कास्ट में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, विशाल वशिष्ठ, गुनीत सिंह, दुर्गेश कुमार, आयशा रजा मिश्रा, शिरीष कुमार शर्मा और दीपिका अमीन भी शामिल हैं। ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed