{"_id":"6a11b3e9e9f875e14f0e5be9","slug":"pati-patni-aur-woh-do-box-office-collection-day-9-total-earning-on-second-saturday-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरे शनिवार को आया 'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्शन में उछाल, जानें नौवें दिन कितनी की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरे शनिवार को आया 'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्शन में उछाल, जानें नौवें दिन कितनी की कमाई
Sat, 23 May 2026 07:34 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 23 May 2026 07:34 PM IST
सार
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 9: 'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्शन में आज नौवें दिन उछाल देखने को मिल रहा है। जानिए फिल्म का दूसरे शनिवार का कलेक्शन।
विज्ञापन
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष्मान खुराना की अदाकारी वाली कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज का आज नौवां दिन है। एक हफ्ते में फिल्म की कमाई घट गई थी। अब ऐसा लगता है कि फिल्म को एक बार फिर वीकएंड का फायदा मिला है। दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में दोबारा उछाल देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं इसने दूसरे शनिवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : यूट्यूब
‘पति पत्नी और वो दो’ का कलेक्शन
- ‘पति पत्नी और वो दो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 करोड़ रुपये से खाता खोला।
- दूसरे दिन इसने 5.75 करोड़ रुपये जुटाए।
- तीसरे दिन इसने सबसे ज्यादा 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- चौथे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने इसने 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
- पाचवें दिन इसने 3.50 करोड़ रुपये कमाए।
- वहीं छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा।
- सातवें दिन इसने 2 करोड़ रुपये कमाए।
- आठवें दिन का कलेक्शन 1.35 करोड़ रुपये रहा।
- फिल्म के नौवें दिन का कलेक्शन भी सामने आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
‘पति पत्नी और वो दो’ का आज का कलेक्शन
रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘पति पत्नी और वो दो’ ने आज दूसरे शनिवार को खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.03 करोड़ रुपये हो गया है।

'मैंने उनसे वादा किया है', फैन के साथ पोज देने के लिए ऐश्वर्या हुईं बेचैन; वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : यूट्यूब
‘पति पत्नी और वो दो’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत के अलावा इस फिल्म को विदेशों में दर्शक प्यार दे रहे हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 41 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का बजट लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। इसमें आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर थे।

फिल्म की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि ‘पति पत्नी और वो दो’ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना ने प्रजापति पांडे की भूमिका निभाई है। वामिका गब्बी ने अपर्णा त्रिवेदी, प्रजापति की पत्नी का रोल निभाया है। सारा अली खान ने चंचल कुमारी के रूप में प्रजापति की प्रेमिका का किरदार निभाया है और रकुल प्रीत सिंह ने नीलोफर खान का किरदार निभाया है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने लिखा और निर्देशित किया है।