फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Twitter Review Shah Rukh Khan Deepika Padukone and john Abraham spy thriller won audience heart

Pathaan Twitter Review: 'एक्शन-सस्पेंस का कॉम्बिनेशन' है पठान, एक बार फिर चला SRK का जादू

Wed, 25 Jan 2023 12:10 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 25 Jan 2023 12:10 PM IST
सार

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज हो चुकी है। लगभग चार साल बाद शाहरुख ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। शाहरुख खान की यह वापसी बेहतरीन दिखाई दे रही है। पठान ने रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग की है। वहीं, फिल्म को लेकर अब फैंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है।

विज्ञापन
Pathaan Twitter Review Shah Rukh Khan Deepika Padukone and john Abraham spy thriller won audience heart
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

पहले दिन पहला शो देखने के लिए सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर भीड़ जुटी हुई है। आइए जानते हैं फैंस को कैसी लगी है यह फिल्म? ट्विटर पर फिल्म को लेकर फैंस के कैसे रिएक्शन हैं? सोशल मीडिया पर यूजर्स तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसमें देश ही नहीं, विदेशों से भी फैंस का रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

ट्विटर पर यूजर्स ने पठान को बताया सुपर एक्शन फिल्म
शाहरुख खान की फिल्म पठान पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'जॉन और दीपिका ने भी फिल्म में अच्छा काम किया है। फिल्म में कई सरप्राइज और ट्विस्ट हैं।' दूसरे यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह फिल्म एक विजुअल ट्रीट है। शाहरुख खान ने अब तक का सबसे अच्छा काम किया है। जॉन और दीपिका भी शानदार हैं। कैमियो भी सरप्राइज है और अविश्वसनीय क्लाइमेक्स है। स्पाई की दुनिया धमाकेदार है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan Twitter Review Shah Rukh Khan Deepika Padukone and john Abraham spy thriller won audience heart
फिल्म पठान - फोटो : social media

आगे एक और यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पठान का पहला रिव्यू, यह फिल्म एक सिनेमैटिक जॉय और विजुअल डिलाइट है। हाल के दिनों में यह शाहरुख खान की सबसे अच्छी एक्टिंग है। जॉन और दीपिका ने भी जबर्दस्त काम किया है। कैमियो आपको हैरान कर देंगे। पठान का क्लाइमैक्स भी बेहतरीन है। स्पाई यूनिवर्स की यह लाजवाब फिल्म है।'
 

विज्ञापन

वहीं एक विदेशी यूजर ने लिखा, चार साल बाद शाहरुख की कोई फिल्म... थियेटर खचाखच भरा हुआ है! साथ ही देखने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि स्पॉइलर न दें, क्योंकि यह एक थ्रिलर है!
 

फिल्म समीक्षकों ने भी शाहरुख खान के कमबैक का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने फिल्म को सुपरहिट बताया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed