Pathaan: पठान की सफलता के बीच मीडिया से रूबरू हुए शाहरुख खान, जॉन और दीपिका भी आए नजर
पठान की जबदरदस्त प्रदर्शन के बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान सभी ने फिल्म को इतना प्यार देने के लिए लोगों का आभार जताया।
विस्तार
पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए है। उन्होंने फिल्म की सफलता के बाद लोगों को शुक्रिया कहा है। इस इवेंट में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी मौजूद रहे। इस बातचीत में शाहरुख ने फिल्म को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने को-स्टार दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की।
Bollywood Actress: मां के साथ नजर आ रहीं बच्चियां हैं टॉप एक्ट्रेस, छोटी वाली का जलवा तो आज भी है बरकरार
इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर हुए विवाद पर भी बात की उन्होंने कहा कि हमनें तीनों मीडिया से बात नहीं की। कोरोना महामारी के दौरान हमने इस फिल्म की शूटिंग की। इस फिल्म पर हमने बहुत मेहनत की। फिल्म को मिले इतने समर्थन के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म को मिली सफलता ने कंट्रोवर्सी के दुख को कम कर दिया है। इस दौरान शाहरुख ने देशवासियों को इतना प्यार देने के लिए आभार भी जताया। उन्होंने कहा, ''जब कोई फिल्म नहीं भी चलती है तो भी मुझे लोग इतना ही प्यार देते हैं। मेरे बुजुर्गों ने मुझसे कहा है कि जब भी कोई परेशानी हो तो उनके पास जाओ जो तुम्हें प्यार करते हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि अरबों लोग मुझे प्यार करते हैं।''
Wax Statue: इन सितारों के वैक्स स्टैच्यू देख नहीं होगा यकीन, किसी की स्माइल बिगड़ी तो कोई नहीं आ रहा पहचान
वहीं, कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में काम करने के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि हमारा इरादा दर्शकों को खुशियां देना था। हमनें प्यार और सही इरादे से फिल्म को बनाया है। फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले जॉन अब्राहम ने भी शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं एक एक्शन हीरो हूं, लेकिन शाहरुख खान इस समय देश के नंबर वन एक्शन हीरो हैं।
Operation AMG: अब पर्दे पर दिखेगी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की कहानी, 'ऑपरेशन एएमजी' की रिलीज डेट का हुआ एलान