Pathaan: 'पठान' के मेकर्स ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा, एक टिकट खरीदने पर मिलेगा दूसरा बिलकुल मुफ्त
इस फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी को देखते हुए पिछले महीने फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स ने अपनी फिल्म को केवल 110 रुपये में उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी।
विस्तार
शाहरुख खान स्टारर पठान की चर्चा रिलीज से पहले ही जोरों पर थी। ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म शाहरुख को दमदार वापसी कराने में सफल होगी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिग्गजों की उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब तक 500 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
एक टिकट पर दूसरा मुफ्त
इस फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी को देखते हुए पिछले महीने फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स ने अपनी फिल्म को केवल 110 रुपये में उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी। अब, फिल्म के छठे वीकएंड पर मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ी सौगात दी है। 3 मार्च से 5 मार्च तक के लिए, निर्माता एक अनूठी योजना लेकर आए हैं। इस स्कीम के तहत एक टिकट को खरीदने पर दूसरा टिकट बिलकुल मुफ्त मिलेगा। इस ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए, दर्शकों को कूपन कोड: पठान का उपयोग करना होगा।
जल्द टूट जाएगा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, पठान एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसमें जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी हैं। बता देंं कि यह फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। पठान, बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने से महज एक कदम दूर है। जल्द ही यह प्रभास की फिल्म को पीछे छोड़कर हिंदी भाषा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
यह भी पढ़ें- Filmy Wrap: अक्षय पर भड़के मनोज देसाई और अमेरिका में आरआरआर का जलवा कायम, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरेंइन फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और नयनतारा भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी लीड में दिखने वाले हैं।