Rachel Ann Mullins: शाहरुख को पहचानती ही नहीं पठान की यह एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे पता ही नहीं था...
हॉलीवुड एक्ट्रेस रेचेल एन मुलिंस ने शाहरुख खान की नई फिल्म पठान से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उन्होंने शाहरुख खान को लेकर कहा कि फिल्म से पहले उनके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड एक्ट्रेस रेचेल एन मुलिंस ने शाहरुख खान की नई फिल्म पठान के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें शाहरुख खान के बारे में जानकारी नहीं थी कि वह कौन हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत के बारे में बातचीत की। साथ ही, फिल्म पठान में अपने काम का अनुभव साझा किया। अभिनेत्री रेचेल हैप्पी एंडिंग और द लीग जैसे शो में अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड की नेबर्स और द एनटॉरेज मूवी समेत कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, पठान में रेचेल के किरदार की बात की जाए तो इस फिल्म में उन्होंने रूसी जासूस एलिस की भूमिका निभाई है।
शाहरुख खान को लेकर कही यह बात
रेचेल ने फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने पठान के लिए काम करना शुरू किया तो उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यहां तक कि फिल्म का टाइटल भी पता नहीं था। जब मैं यशराज स्टूडियो में शूटिंग कर रही थी, तब मैंने अलमारी पर दीपिका पादुकोण का नाम लिखा देखा था। मुझे पता था यह फिल्म बहुत बड़ी होने वाली है। रेचेल ने शाहरुख खान को लेकर बताया कि उन्हें इस फिल्म में काम करने पहले शाहरुख के बारे में जानकारी ही नहीं थी। एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि शाहरुख इज ए बिग डील। रेचेल ने बताया कि उन्होंने शाहरुख के साथ अच्छा दिन बिताया। साथ ही, यह भी बताया कि शाहरुख खान और उनका जन्मदिन एक ही दिन होता है।
यह भी पढ़ें-Ajit Khan: कभी सीमेंट के पाइप में जिंदगी गुजारते थे अजीत, गली के 'गुंडे' से ऐसे बने बॉलीवुड के 'लॉयन'
फिल्म को लेकर जताई खुशी
उन्होंने बताया कि मेरे एजेंट रवि आहूजा ने मुझे इस ऑडिशन का हिस्सा बनाया। उस दौरान मैं मालदीव में थी, जब मुझे फोन आया था। उसके बाद मैंने इसे बुक कर लिया और मैं कॉस्ट्यूम फिटिंग के लिए मुंबई पहुंच गई। अभिनेत्री ने फिल्म को मिले रिस्पॉन्स को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब से फिल्म रिलीज हुई है, तब से उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें-Bigg Boss 16: फराह खान ने लगाई टीना और प्रियंका को फटकार, ‘इच्छा’ की इस हरकत के बाद बीच में ही छोड़ा शो
हॉलीवुड और बॉलीवुड को लेकर कही यह बात
अभिनेत्री ने हॉलीवुड और बॉलीवुड को लेकर बात करते हुए कहा कि दोनों में काम की कई चीजें एक जैसी हैं। दोनों जगह के प्रॉडक्शन के तरीके और प्रतिभा के स्तर में खासा अंतर है। बॉलीवुड में सभी लोग एक समान गा सकते हैं, डांस कर सकते हैं और अभिनय कर सकते हैं, जो हॉलीवुड में नहीं है। हॉलीवुड के मुख्य शहरों में बहुत सारे श्रम कानून हैं, लेकिन बॉलीवुड में इतने सख्त नियम नहीं है। आधुनिक बॉलीवुड पुराने हॉलीवुड की तरह है।
बदलाव एक अच्छा फैसला
रेचेल ने कहा कि जब दुनिया में बदलाव होते हैं तो अपने ज्ञान में बदलाव करना और खुद में बदलाव करना कभी भी बुरा फैसला नहीं होता है। मैं बहुत खुश हूं कि जब हॉलीवुड बंद हो गया, तब भी मैंने काम बंद करने से इनकार कर दिया।मुझे अच्छा लगता है कि बॉलीवुड वाकई में मुझे स्वीकार कर रहा है।